पीएम मोदी ने विमान से कैप्चर किया मुंबई का शानदार दृश्य, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर थे. जहां उन्होंने मुंबई से शिरडी और सोलापुर के लिए दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब पीएम मोदी वापस लौट रहे थे, उस समय उन्होंने मुंबई तटरेखा और आस-पास के क्षेत्रों का वीडियो अपने कैपरे से कैप्चर किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान अपने विमान से मुंबई का शानदार दृश्य अपने कैमरे में कैप्चर किया. प्रधानमंत्री ने इस दृश्य को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. जिसे उनके समर्थन काफी पसंद कर रहे हैं.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर थे. जहां उन्होंने मुंबई से शिरडी और सोलापुर के लिए दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब पीएम मोदी वापस लौट रहे थे, उस समय उन्होंने मुंबई तटरेखा और आस-पास के क्षेत्रों का वीडियो अपने कैपरे से कैप्चर किया. उन्होंने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, क्या मुंबई शानदार नहीं दिखता! यात्रा के दौरान यह वीडियो लिया. पीएम मोदी के इस वीडियो को केवल 17 घंटे में 24 लाख से अधिक लोगों देख लिया. जबकि लाखों ने लाइव और कमेंट्स किये.

पीएम मोदी ने सबसे पहले सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और इसके बाद अहमदनगर जिले के साईंनगर शिरडी शहर को मुंबई से जोड़ने वाली एक अन्य ट्रेन को रवाना किया.

Also Read: Bihar: कॉर्पोरेट घोटाले को लेकर ललन सिंह का पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला, रोजगार व महंगाई समेत पूछे कई तीखे सवाल

पीएम मोदी ने कहा, वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से सभी होगा लाभ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह रेलवे के लिये एक बड़ा दिन है खास कर महाराष्ट्र को उन्नत संपर्कता मुहैया कराने के लिहाज से जब पहली बार दो वंदे भारत ट्रेन को एक ही दिन हरी झंडी दिखाई गई। ये वंदे भारत ट्रेन, मुंबई और पुणे जैसे देश के आर्थिक केंद्रों को हमारे आस्था के बड़े केंद्रों से जोड़ेंगी. इससे कॉलेज आने-जाने वाले, ऑफिस और व्यापार के लिए आने-जाने वाले किसानों और श्रद्धालुओं सभी को सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि नई वंदे भारत ट्रेनों से शिरडी, नासिक, त्र्यंबकेश्वर और पंचवटी जैसे पवित्र स्थानों की यात्रा आसान हो जाएगी, जिससे पर्यटन के साथ-साथ तीर्थयात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने आगे कहा, वंदे भारत ट्रेन के आज के भारत की उन्नत तस्वीर बताते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक 10 ऐसी ट्रेन देश भर में चलनी शुरू हो चुकी हैं तथा आज देश के 17 राज्यों के 108 जिले वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्ट हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >