ब्रिक्स बिजनेस फोरम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाने का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. कार्यक्रम खत्म होने के बाद कई महिला प्रतिनिधि बैकड्रॉप के पास प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो लेने के लिए पहुंचीं. इस दौरान एक महिला प्रतिनिधि ने उनसे पूछा, ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ इसके बाद पीएम मोदी मुस्कुराते हुए उनके साथ फोटो के लिए खड़े हो गए.
PM मोदी संग फोटो लेने के लिए आगे आईं महिला प्रतिनिधि
- वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के बाद महिला प्रतिनिधियों का एक समूह प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचता है. प्रतिनिधियों के चेहरे पर उत्साह साफ नजर आता है. पीएम मोदी भी उनसे गर्मजोशी से मिलते हैं और फोटो खिंचवाने के लिए उनके साथ खड़े हो जाते हैं.
- इसके बाद वहां मौजूद कैमरों और मोबाइल फोन में इस खास पल को कैद करने की होड़ लग जाती है. प्रतिनिधियों के लिए यह मुलाकात यादगार नजर आती है.
- इसी दौरान एक महिला प्रतिनिधि उत्साह में कहती हैं, ‘यू आर सो लकी. ’ इस पर दूसरी महिला तुरंत जवाब देती हैं, ‘वी आर ऑल सो लकी.’ दोनों के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत वीडियो में खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रही है.
पास से गुजरते दिखे पुतिन और रामफोसा
- तस्वीर खिंचवाने के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी कार्यक्रम स्थल पर नजर आए. हालांकि वीडियो का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री मोदी के साथ महिला प्रतिनिधियों की तस्वीर वाला पल रहा.
- ब्रिक्स बिजनेस फोरम में कारोबार, निवेश, तकनीक, डिजिटल इकोनॉमी और वैश्विक आर्थिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
- प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महिला बिजनेस लीडर्स की भागीदारी का भी जिक्र किया. कार्यक्रम में करीब 200 महिला बिजनेस लीडर्स शामिल हुईं.
सोशल मीडिया पर क्यों चर्चा में आया वीडियो?
अंतरराष्ट्रीय स्तर के बिजनेस कार्यक्रम में नेताओं और कारोबारी प्रतिनिधियों के बीच गंभीर चर्चाओं के बीच पीएम मोदी के साथ तस्वीर का यह अनौपचारिक पल अलग नजर आया. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में प्रतिनिधियों का उत्साह और ‘वी आर ऑल सो लकी’ वाला रिएक्शन इस पूरे पल को खास बना देता है.
ये भी पढ़ें: Video : कार डिप्लोमेसी से दुनिया को क्या संकेत देते हैं पीएम मोदी? पुतिन के साथ क्यों खास है ये कैमिस्ट्री
