PM Modi: बंगाल को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात, कहा- दुर्गापुर देश की जनशक्ति का केंद्र

PM Modi: दुर्गापुर में पीएम मोदी ने कहा कि “आज दुर्गापुर और रघुनाथपुर के कारखानों को नई तकनीक से लैस किया जा रहा है. इनमें 1500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. मैं इन परियोजनाओं के पूरा होने पर पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई देता हूं. हम 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि एक इस्पात नगरी होने के नाते, दुर्गापुर भारत की जनशक्ति का केंद्र भी है.

PM Modi: शुक्रवार (18 जुलाई) को अपनी तूफानी दौरे के दूसरे चरण में पीएम मोदी ने दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. इससे पहले उन्होंने बिहार के मोतिहारी में 7200 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं की बिहारवासियों को सौगात दी. दुर्गापुर में पीएम मोदी ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है, बुनियादी ढांचा इसका प्रमुख पहलू है. उन्होंने कहा कि एक इस्पात नगरी होने के नाते, दुर्गापुर भारत की जनशक्ति का केंद्र भी है. दुर्गापुर का देश के विकास में अहम भूमिका है. इन विकास परियोजनाओं से कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

विकसित भारत के संकल्प पर कर रहे हैं काम- पीएम मोदी

दुर्गापुर में पीएम मोदी ने कहा कि “आज दुर्गापुर और रघुनाथपुर के कारखानों को नई तकनीक से लैस किया जा रहा है. इनमें 1500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. मैं इन परियोजनाओं के पूरा होने पर पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई देता हूं. हम 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि युवाओं को अब दूसरे राज्यों में नौकरी ढूंढने के लिए बंगाल से पलायन करना पड़ रहा. बंगाल कभी विकास का केंद्र था, आज स्थिति बिल्कुल अलग है.

टीएमसी पर जोरदार हमला

पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने दुर्गापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “जब टीएमसी सरकार सत्ता से हटाई जाएगी, तभी पश्चिम बंगाल में असली विकास होगा.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “पश्चिम बंगाल की बदहाली को बदला जा सकता है. भाजपा सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल देश के शीर्ष औद्योगिक राज्यों में से एक बन जाएगा.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >