PM Modi US Visit: पीएम मोदी आज न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम से पहले लोगों में भारी उमंग

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं. आज भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. जबकि संयुक्त राष्ट्र के एक महत्वपूर्ण सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi US Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में विलमिंगटन में आयोजित ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे. मोदी के संबोधन से पहले भारतीय समुदाय के लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला. लोग कार्यक्रम स्थल में ढोल-ताशा बचाकर खुशी मना रहे हैं.

भारतीय समुदाय को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- मैं मिलने के लिए उत्सुक हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, डेलावेयर में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचा. शहर में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी समुदाय के साथ भाग लेने और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं. मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. वह न्यूयॉर्क में 22 सितंबर को ‘लॉन्ग आइलैंड’ में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और अगले दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कृत्रिम मेधा, ‘क्वांटम कंप्यूटिंग’ और ‘सेमीकंडक्टर’ के क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे.

Also Read: मोदी-बाइडेन की ऐतिहासिक मुलाकात, ड्रोन डील से लेकर सेमीकंडक्टर प्लांट तक, भविष्य की बड़ी साझेदारियों पर मुहर

पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं भारतीय समुदाय के लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के समयानुसार रात 9:30 बजे मोदी एंड यूएस नामक एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. जिसमें भारतीय समुदाय के लोग शामिल रहेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने आये लोगों ने ढोल ताशा बचाकर अपनी खुशी जताई. कार्यक्रम स्थल में एक ग्रुप ने मल्लखंब का प्रदर्शन भी किया. ढोल-ताशा बजाकर खुशी मनाती एक महिला ने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं (कि प्रधानमंत्री मोदी यहां आ रहे हैं). हमें आमतौर पर उन्हें देखने का मौका नहीं मिलता, लेकिन कम से कम दूर से ही सही मैं उन्हें देखने के लिए उत्सुक हूं. हम महाराष्ट्र से आने वाले इस लोक संगीत की संस्कृति को जीवित रखते हुए अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >