भिंड में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप : पांच ने मौके पर दम तोड़ा, 3 की मौत अस्पताल ले जाते वक्त

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार देर रात (17 अगस्त) सड़क हादसा हो गया. मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है.

हादसा भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर छिमका गांव के पास रात करीब एक बजे हुआ. पुलिस के मुताबिक, पिकअप में सवार मजदूर ग्वालियर में धान की रोपाई का काम खत्म कर अपने घर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई.

गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, राजमार्ग पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में मजदूरों के वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन गलत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे डंपर ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई मजदूर उसमें फंस गए.

पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

रामनरेश यादव ने बताया कि आठ मजदूरों की मौत हुई है. इनमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में 32 अन्य मजदूर घायल हुए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला.


हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत गोहद के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया. गंभीर हालत वाले घायलों को आगे के इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >