PIB Fact Check : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पूरे देश में स्कूल बंद हैं और बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं. ऐसे में यह खबर वायरल है कि सरकार छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान कर रही है. वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि बच्चों की शिक्षा प्रभावित ना हो इसलिए सरकार ने यह फैसला किया है. इस वायरल मैसेज में यह एक लिंक शेयर किया गया है जिसके जरिये छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना है.
पीआईबी फैक्ट चेक में इस वायरल खबर की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की गयी, इस फैक्टचेक में यह खुलासा हुआ कि केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. यह खबर गलत है. पीआईबी ने लोगों से यह आग्रह किया है कि वे ऐसे किसी लिंक पर अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें.
कुछ दिनों पहले पीआईबी ने एक फैक्टचेक में यह पता लगाया था कि एक वायरल वीडियो में किया जा रहा यह दावा गलत है कि कोरोना वैक्सीन इंसानों का डीएनए बदल देगा. पीआईबी सोशल मीडिया में प्रचारित खबरों की सच्चाई से लोगों को रूबरू कराने के लिए लगातार फैक्टचेक कर रहा है ताकि भ्रामक सूचना से लोग बचें रहें.
Also Read: ओवैसी मुझे लिखकर दें बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बाहर करना है, मैं करता हूं : अमित शाह
Posted By : Rajneesh Anand
