फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही 8 लोगों की मौत,मलबा हटाने और घायलों को निकालने में जुटा प्रशासन

philippines: फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के दक्षिणी तट पर 7.8 तीव्रता के आए भूकंप में भारी जान – माल का नुकसान हुआ है. जनरल सैंटोस आपदा कार्यालय की ओर से फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी दी गई है.

Philippines:दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तट पर सोमवार (8 जून) को 7.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. फिलीपींस के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कम से कम 8 लोगों के मौत की सूचनी दी. कार्यालय ने बताया कि मौतों की पुष्टि करना अभी बाकी है. भूकंप से पूरे क्षेत्र की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है.जनरल सैंटोस आपदा कार्यालय ने कहा कि भूकंप आने के बाद अभी भी झटके महसूस किए जा रहे हैं.प्रशानिक अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने और घायलों को निकालने कार्रवाई तेजी से की जा रही है. एएनआई न्यूज एजेंसी ने कोर न्यूज वाया रॉयटर्स से यह जानकारी दी.

फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

फिलीपींस के जनरल सैंटोस आपदा कार्यालय की ओर से भूकंप आने के बाद मिली जानकारी अनुसार, दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसमें फिलीपींस के अलावा इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई है.फिलीपींस प्रशासन की ओर स्थानीय लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

आपदा हुए नुकसान और मौत के आंकड़े की जांच में जुटा प्रशासन

फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के दक्षिणी तट पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र सारंगानी प्रांत के पास समुद्र में था. इस भीषण आपदा के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और जनरल सैंटोस जैसे बड़े शहरों में भारी नुकसान हुआ है.जनरल सैंटोस आपदा कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि हम उन इलाकों में राहत बचाव कार्य तेजी से कर रहे हैं.जहां भूकंप से सबसे ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. इसके साथ ही गिरे हुए मकानों के मलबों को हटाया जा रहा है.घायलों और मृतकों को भी चिह्नित किया जा रहा है और तबाही में मरने वाले लोगों के आंकड़े इकठ्ठा किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >