पेट्रोल-डीजल तीसरी बार महंगे, जानें नए रेट

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच बढ़े नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने इस महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी की है. जानें इस बार कितनी बढ़ी कीमत.

सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार (23 मई) को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया. नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर पहुंच गई है. पिछले 10 दिनों में तीसरी बार है जब फ्यूल की कीमतें बढ़ाई गई हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं. ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने से सप्लाई प्रभावित होने की चिंता भी बढ़ गई है. इसी वजह से केंद्र सरकार नुकसान की भरपाई के लिए इस महीने तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर मजबूर हुई है.

23.05.26 के लिए चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट इस प्रकार हैं:

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली99.51 (+0.87)92.49 (+0.91)
कोलकाता110.64 (+0.94)97.02 (+0.95)
मुंबई108.49 (+0.90)95.02 (+0.94)
चेन्नई105.31 (+0.82)96.98 (+0.87)
राज्यों में वैट (VAT) की दर अलग-अलग होने के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर रहता है.

मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के दाम तीन बार बढ़ाए गए

15 मई 2026: पहली बार करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई.

19 मई 2026: दूसरी बार पेट्रोल करीब 87 पैसे और डीजल 91 पैसे तक महंगा हुआ.

23 मई 2026: तीसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >