केरल चुनाव से पहले PC Chacko ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

Kerala Congress Leader PC Chacko resignation to Sonia Gandhi: पीसी चाको ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पीसी चाको केरल में जिस तरह पार्टी के अंदर गुटबंदी चल रही थी उसे लेकर नाराज थे.

  • कांग्रेस के प्रवक्ता रहे हैं पीसी चाको

  • त्रिशूर से कांग्रेस सांसद रहे हैं

  • केरल में जारी गुटबाजी से नाराज थे

PC Chacko : केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने इस्तीफा दे दिया है. पीसी चाको ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है.

पीसी चाको ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पीसी चाको केरल में जिस तरह पार्टी के अंदर गुटबंदी चल रही थी उसे लेकर नाराज थे.

पीसी चाको त्रिशूर से लोकसभा के सांसद रह चुके हैं. वे 1998 से 2009 तक पार्टी के प्रवक्ता रहे हैं. लेकिन वे पिछले कुछ दिनों से पार्टी में चल रही गुटबाजी से नाराज थे.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >