चेन्नई एयरपोर्ट पर हंगामा, टैक्सींग के वक्त फ्लाइट से कूद गया पैसेंजर

Chennai Airport : अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के बाद सुरक्षा के एहतियात के तौर पर 3 मई सुबह 3:25 बजे मुख्य रनवे 07/25 को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा.

Chennai Airport : चेन्नई एयरपोर्ट पर रविवार (3 मई) तड़के एक यात्री ने एयर अरेबिया विमान की इमरजेंसी एग्जिट खोलकर कूद गया, जिससे हड़कंप मच गया. इस घटना के चलते मुख्य रनवे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, कई फ्लाइट्स देरी से उड़ीं और एक फ्लाइट को डायवर्ट भी करना पड़ा. शारजाह से आने वाली फ्लाइट G9-471 (जो एयरबस A320 थी) रविवार सुबह करीब 3:23 बजे लैंड हुई1 अधिकारियों के मुताबिक, टचडाउन के एक मिनट बाद टैक्सीवे पर ही यह घटना हुई, जिसके चलते विमान को तुरंत रोकना पड़ा.

विमान जब टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहा था, तभी पुडुकोट्टई का 34 साल के एक यात्री ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट खोल दी जिससे हड़कंप मच गया. पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया और अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद CISF के जवान, बम निरोधक टीम और सशस्त्र अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पायलट ने घटना की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. सुरक्षाकर्मी विमान में चढ़े और उस यात्री को हिरासत में ले लिया. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दक्षिण भारत का बड़ा एविएशन हब

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दक्षिण भारत का बड़ा एविएशन हब है. यहां दो रनवे हैं (मुख्य 07/25 और दूसरा 12/30). हर साल 2 करोड़ से ज्यादा यात्री यहां से सफर करते हैं. यह एयरपोर्ट खास तौर पर खाड़ी देशों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के लिए एक अहम गेटवे माना जाता है.

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बेंगलुरु डायवर्ट

अधिकारियों के मुताबिक, रनवे बंद होने की वजह से लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा. इस दौरान कम से कम 5 फ्लाइट्स लेट हो गईं, जिनमें दोहा, अहमदाबाद और दुबई जाने वाली उड़ानें शामिल थीं. इन फ्लाइट्स में करीब 35–40 मिनट तक की देरी हुई. 

यह भी पढ़ें : ‘बहुत भयंकर आग थी… इसलिए बालकनी से कूद गया’, डॉ. तरुण ने बताया हादसे का आंखों देखा हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >