Parliament Winter Session: पीएम मोदी लोकसभा को कर सकते हैं संबोधित, बिरला की बैठक के बाद विपक्ष बहस के लिए तैयार

Parliament Winter Session: संसद की शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी जोरदार हंगामा हुआ, जिससे संसद की कार्यवाही नहीं हो पाई. इस बीच सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक की.

Parliament Winter Session: संसद में जारी गतिरोध के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक की. जिसमें उन्होंने सभी दलों के नेताओं से बात की. बैठक के बाद विपक्षी दल के नेता बहस के लिए तैयार हो गए. सभी दल ने शांति से सदन चलाने पर सहमत भी हुए.

संविधान पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

ओम बिरला की सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, आज स्पीकर के साथ सर्वदलीय फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई. पिछले कुछ दिनों से संसद में गतिरोध चल रहा है, इस पर सभी ने अपनी चिंता व्यक्त की है. हमने भी कहा कि सभी चुने हुए प्रतिनिधि भारत की संसद में अपनी बात रखने आते हैं और पिछले कई दिनों से संसद का न चलना ठीक नहीं है. इसे सभी ने माना. विपक्ष की ओर से कई मांगें रखी गई हैं. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के सामने संविधान पर चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा गया था. सरकार ने उसे मंजूरी दे दी है.

13-14 दिसंबर संविधान पर होगी चर्चा

किरेन रिजिजू ने बताया, 13-14 दिसंबर को हम संविधान पर चर्चा करेंगे. सबसे पहले लोकसभा में चर्चा होगी. सभी ने इसे स्वीकार कर लिया है. उसके बाद 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा होगी.

लोकसभा को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी

सर्वदलीय बैठक के बाद खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा को संबोधित कर सकते हैं. हालांकि डेट कन्फर्म नहीं है कि पीएम किसी दिन सदन को संबोधित करने वाले हैं.

स्पीकर बोले- संसद में हंगामा करना और कामकाज में बाधा डालना ठीक नहीं

स्पीकर ओम बिरला ने सभी दल के नेताओं से कहा कि “अगर कोई मुद्दा उठाना चाहता है तो उसके लिए नियम है. आप इसके लिए नोटिस दे सकते हैं, लेकिन संसद में हंगामा करना और कामकाज में बाधा डालना ठीक नहीं है”. किरेन रिजिजू ने बताया, स्पीकर की बातों को सभी ने स्वीकार किया है. यह अच्छी बात है कि सभी ने स्वीकार किया है कि कल से चर्चा होगी.

मंगलवार को पहला विधेयक पारित करेगी मोदी सरकार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद बताया, मंगलवार को लोकसभा में चर्चा के बाद पहला विधेयक पारित किया जाएगा. राज्यसभा में भी सूचीबद्ध कार्य पारित किए जाएंगे. उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर सभी विपक्षी सांसदों और नेताओं से अपील करता हूं कि आज जो भी समझौते हुए हैं – हमें संसद को सुचारू रूप से चलाना चाहिए. कल से संसद सुचारू रूप से चलेगी – ऐसी सहमति बनी है. मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा.

बिरला की बैठक में ये हुए शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को दोपहर में अपने कक्ष में सभी सदनों के नेताओं की बैठक बुलाई. जिसमें लावु श्रीकृष्ण देवरायलु – टीडीपी, गौरव गोगोई – कांग्रेस, टी आर बालू – डीएमके, सुप्रिया सुले – एनसीपी, धर्मेंद्र यादव – एसपी, दिलेश्वर कामैत – जेडी (यू), अभय कुशवाह – राजद, कल्याण नर्जी – टीएमसी, अरविंद सावंत – शिवसेना (यूबीटी) और के राधाकृष्णन – सीपीआई (एम) ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >