Parliament Session: प्रोटेम स्पीकर को लेकर लोकसभा में मच सकता है हंगामा

Parliament Session : आज से लोकसभा का सत्र शुरू हो रहा है. प्रोटेम स्पीकर को लेकर विपक्ष के नेता हंगामा कर सकते हैं. जानें सत्र में आज क्या-क्या होगा.

Parliament Session : अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें हंगामे के आसार हैं. बीजेपी नेता और सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को संसद के निचले सदन का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है जिसको लेकर लोकसभा में शोरगुल मच सकता है. जानकारी के अनुसार, सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रोटेम स्पीकर की मदद के लिए ‘इंडिया’ ब्लॉक के सांसद स्पीकर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया ब्लॉक की पार्टियां इस बात से नाराज हैं कि परंपरा को तोड़कर 8 बार के कांग्रेस सांसद के. सुरेश की जगह 7 बार के बीजेपी सांसद भ्रातृहरि मेहताब को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है.

महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है. इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा है कि महताब लगातार सात बार के लोकसभा में चुनकर आ रहे हैं. वहीं, सुरेश 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे, जिस कारण उनका मौजूदा कार्यकाल निचले सदन में लगातार चौथा कार्यकाल हुआ. इससे पहले, वह 1989, 1991, 1996 और 1999 में लोकसभा के लिए चुने गए थे.

आज क्या होगा लोकसभा में

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में महताब को लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाएंगी.
  • इसके बाद महताब संसद भवन पहुंचेंगे. 11 बजे से लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी.
  • कार्यवाही की शुरुआत में, कुछ क्षणों के लिए मौन रखा जाएगा.
  • लोकसभा महासचिव निर्वाचित सदस्यों की सूची सदन के पटल पर रखेंगे.
  • महताब लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन की सदस्यता की शपथ लेने का आग्रह करेंगे.
  • इसके बाद प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों की समिति को शपथ दिलाएंगे जो 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही चलाने में उनकी सहायता करेगी.

Read Also : Protem Speaker: भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर बवाल, संबित पात्रा ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब

संसद का सत्र कब तक चलेगा

  • अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से यानी आज से शुरू हो रहा है. नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी.
  • 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा.
  • 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 28 जून को शुरू होगी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 या 3 जुलाई को चर्चा पर जवाब देने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >