Parliament Security Breach : संसद भवन की सुरक्षा में लगी सेंध, दीवार फांदकर अंदर पहुंचा शख्स

Parliament Security Breach : एक व्यक्ति पेड़ का सहारा लेकर दीवार पार कर संसद भवन परिसर में घुस गया. यह घटना सुबह 6:30 बजे हुई, और वह रेलभवन से गरुड़ द्वार तक पहुंचा. जानें पुलिस ने क्या बताया.

Parliament Security Breach : संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है. शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति दीवार फांदकर संसद के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया. सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ लिया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि संसद की दीवार पर चढ़े एक शख्स को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया है.

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध

शुक्रवार सुबह संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. करीब 6:30 बजे एक शख्स पेड़ पर चढ़कर दीवार फांदते हुए संसद परिसर में घुस गया. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. अभी उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद आसूचना ब्यूरो (IB), दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा और कई केंद्रीय एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं, ताकि घुसपैठ के पीछे की वजह और मकसद का पता लगाया जा सके.

सेंध लगाने के लिए पेड़ का इस्तेमाल

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि इस शख्स ने संसद परिसर में सेंध लगाने के लिए पेड़ का इस्तेमाल किया. सूत्र के अनुसार, ‘‘उसे आगे पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. आईबी और विशेष शाखा के अधिकारी उससे पूछताछ कर उसके इस कृत्य का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.’’ गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र गुरुवार को ही समाप्त हुआ है.

यह भी पढ़ें : संसद की सुरक्षा में सेंध! सोशल मीडिया से जुड़े थे आरोपी, गुरुग्राम में ठहरे, दो गुटों में आये संसद

13 दिसंबर, 2023 को क्या हुआ था?

इससे पहले 13 दिसंबर, 2023 को संसद सत्र के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से लोकसभा में में कूद गए थे और उन्होंने पीले रंग का धुआं छोड़ा था. दोनों को सदन में उपस्थिति कुछ सांसदों ने पकड़ लिया था. इसी दौरान दो अन्य लोगों ने संसद परिसर के बाहर भी कोई गैस छोड़ी थी. यह घटना संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की बरसी वाले दिन हुई थी जिसने संसद की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >