Parliament Security Breach: 15 विपक्षी सांसद मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित, जानें वजह

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कांग्रेस के टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को आसन की अवमानना के मामले में शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा.

लोकसभा ने सदन की कार्यवाही बाधित करने और आसन की अवमानना को लेकर गुरुवार को विपक्षी दलों के 14 सदस्यों को मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. जबकि राज्यसभा से भी एक सांसद को निलंबित किया गया.

लोकसभा से निलंबित होने वाले सांसद

लोकसभा से जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उसमें टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस, वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद और मणिकम टैगोर, कनिमोई, एस आर प्रतिबन, के एस वेकटनेशन, पी आर नटराजन और के सुब्बारायन.

राज्यसभा से डेरेक ओब्रायन को किया गया निलंबित

संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को लेकर हुए हंगामे के दौरान ‘अमर्यादित आचरण’ करने के लिए वरिष्ठ विपक्षी सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन को मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया.

Also Read: संसद की सुरक्षा में सेंध! सोशल मीडिया से जुड़े थे आरोपी, गुरुग्राम में ठहरे, दो गुटों में आये संसद

लोकसभा से निलंबित होने वाले सांसद

कांग्रेस के सांसद – टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस, वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद और मणिकम टैगोर.

द्रमुक- कनिमोई और एस आर प्रतिबन.

माकपा- के एस वेकटनेशन और पी आर नटराजन.

भाकपा – के सुब्बारायन.

राज्यसभा से निलंबन के बावजूद डेरेक ओब्रायन के सदन में मौजूद रहने से कार्यवाही बाधित

संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को लेकर हुए हंगामे के दौरान ‘अमर्यादित आचरण’ करने के लिए वरिष्ठ विपक्षी सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन को गुरुवार को मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया. निलंबन के बाद भी ओब्रायन के सदन में मौजूद रहने के कारण भोजनावकाश के बाद कार्यवाही चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >