Parliament : विपक्ष के हंगामे से दिनभर ठप रही संसद, लोकसभा से MSME संशोधन विधेयक पास

संसद का लाइव अपडेट (File Photo)
Parliament : संसद के मानसून सत्र के तीसरे सप्ताह का शुक्रवार को (7 अगस्त) आखिरी दिन था. विपक्ष के हंगामे और सरकार के जवाबी तेवरों के बीच लोकसभा और राज्यसभा में फिर जोरदार टकराव देखने को मिला. इसके बाद कार्यवाही सोमवार (10 अगस्त) तक के लिए स्थगित कर दी गई.
हंगामे के बीच दिनभर बाधित रही संसद
संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर सुचारु रूप से नहीं चल सकी. लगातार नारेबाजी और विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि, इस बीच लोकसभा ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) संशोधन विधेयक को पारित कर दिया. विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करता रहा, जिससे सदन में बार-बार गतिरोध की स्थिति बनी रही.
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही सोमवार (10 अगस्त) तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्ष लगातार अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करता रहा, जिसके कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी. हंगामे के बीच पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की.
राज्यसभा में हंगामा
राज्यसभा में शुक्रवार को एक बार फिर विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही बाधित रही. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग दोहराई. इस मुद्दे पर विपक्ष के लगातार नारेबाजी करने के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. इस दौरान खरगे ने दावा किया कि सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने अमित शाह को बयान देने का निर्देश दिया है. हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है.
संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन, अमित शाह को घेरा
संसद परिसर के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया. विपक्ष ने 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा. प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने अमित शाह से संसद में आकर इन दोनों मामलों पर बयान देने की मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उनके हाथ में पोस्टर थे जिसमें लिखा था- अमित शाह लापता..
अमित शाह संसद में आकर बयान दें : कांग्रेस सांसद जेबी माथेर
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, "यह देश के गृह मंत्री की स्थिति है कि वे संसद से गायब हैं. क्या गृह मंत्री को ऐसा करना चाहिए? उन्हें संसद में आकर इस पूरे मामले पर बयान देना चाहिए." उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से सदन में उपस्थित होकर विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जवाब देने की मांग की.
राम मंदिर और छात्र प्रदर्शन पर सदन में बवाल
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा किया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन
संसद परिसर के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया. विपक्ष ने 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर के दान में कथित हेराफेरी के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा. सांसदों ने इन दोनों मामलों पर जवाब मांगते हुए संसद में चर्चा की मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
Parliament : विपक्ष के हंगामे से दिनभर ठप रही संसद, लोकसभा से MSME संशोधन विधेयक पास
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार (7 अगस्त) को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस देकर अयोध्या के राम मंदिर में दान की कथित हेराफेरी पर तत्काल चर्चा की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में करोड़ों रुपये की नकदी और श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए कीमती आभूषणों के गबन का संगठित नेटवर्क चल रहा है.