Parliament Session : Appropriation Bill को राज्यसभा की मंजूरी, दिनभर के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

Parliament LIVE : संसद के मानसून सत्र में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार (6 अगस्त) को भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्रों के मुद्दे को लेकर हंगामा होता रहा. वहीं अमित शाह से जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष बयान की मांग करता रहा. जिसके बाद लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. संसद की हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

5:20 PM. 6 Aug 26 5:20 PM. 6 Aug

Appropriation (No.3) Bill, 2026 राज्यसभा से पास, सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

राज्यसभा ने गुरुवार को Appropriation (No.3) Bill, 2026 को पारित कर दिया. यह विधेयक 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न सेवाओं पर स्वीकृत राशि से अधिक हुए सरकारी खर्च को भारत की संचित निधि (Consolidated Fund of India) से विधिवत मंजूरी देने का प्रावधान करता है. विधेयक पारित होने और विशेष उल्लेखों पर चर्चा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

4:35 PM. 6 Aug 26 4:35 PM. 6 Aug

झारखंड मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे मनीष जायसवाल

भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी राष्ट्रीय हित में बात नहीं करती और उसके लिए पार्टी हित पहले आते हैं. जायसवाल ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस सत्ता में है, इसलिए वह छात्रों के मुद्दे पर चुप है, लेकिन दूसरे राज्यों में ऐसे मामलों को राजनीतिक मुद्दा बना देती है. उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है और छात्रों की मांगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.

4:33 PM. 6 Aug 26 4:33 PM. 6 Aug

राहुल गांधी दोहरा रवैया अपनाते हैं: रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने झारखंड में परीक्षा से जुड़े कथित घोटाले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ब्लैकलिस्ट किया गया था, उसी को झारखंड में कई परीक्षाएं कराने का ठेका दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वहां नौकरियां बेची जा रही हैं तो राहुल गांधी चुप क्यों हैं. प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ युवाओं से संवाद करते हैं, लेकिन जिस सरकार को उनकी पार्टी का समर्थन है, उस पर कुछ नहीं बोलते. उन्होंने राहुल गांधी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

3:10 PM. 6 Aug 26 3:10 PM. 6 Aug

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले खड़गे- छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी छात्रों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी. उन्होंने झारखंड से जुड़े मुद्दे पर जारी विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में अपने सहयोगी दलों से भी संपर्क किया है और छात्रों के हितों से जुड़े सवाल संसद और सड़क, दोनों जगह उठाए जाते रहेंगे.

2:43 PM. 6 Aug 26 2:43 PM. 6 Aug

लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित, राम मंदिर और छात्र मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार के लिए दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. राम मंदिर चंदा गबन मामले और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी.

12:38 PM. 6 Aug 26 12:38 PM. 6 Aug

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे तक स्थगित

विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर अच्छी तरह से नहीं चल सकी. सदन में शोर-शराबा और नारेबाजी के बीच सभापति ने कार्यवाही जारी रखने की कोशिश की, लेकिन गतिरोध खत्म नहीं होने पर राज्यसभा की बैठक दोपहर 2:15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

12:33 PM. 6 Aug 26 12:33 PM. 6 Aug

संसद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को संसद पहुंचे. संसद के मानसून सत्र के बीच उनके पहुंचने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई. विपक्ष की ओर से कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी के बीच अमित शाह का संसद पहुंचना महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बारिश के  बीच अमित शाह छाता लेकर संसद पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है.

12:04 PM. 6 Aug 26 12:04 PM. 6 Aug

राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया. विपक्ष के शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी, जिसके चलते सभापति ने बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

11:28 AM. 6 Aug 26 11:28 AM. 6 Aug

श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा

हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. लगातार नारेबाजी और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गई.

11:10 AM. 6 Aug 26 11:10 AM. 6 Aug

विपक्ष के हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही बाधित, 2 बजे तक स्थगित

राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ने बैठक शुरू होने के महज तीन मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. विपक्ष लगातार इन दोनों मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है.

10:49 AM. 6 Aug 26 10:49 AM. 6 Aug

छात्रों की आवाज सबसे मजबूती से उठा रहे हैं राहुल गांधी': प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज राहुल गांधी देशभर के छात्रों की आवाज सबसे मजबूती और बेखौफ तरीके से उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि चाहे झारखंड का मामला हो, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन हो या देश का कोई भी हिस्सा, राहुल गांधी लगातार छात्रों के मुद्दों को सामने रख रहे हैं. तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और छात्रों की सभी जायज मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार कर उनका समाधान करना चाहिए.

10:23 AM. 6 Aug 26 10:23 AM. 6 Aug

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मणिकम टैगोर ने दिया स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) नोटिस दिया है. उन्होंने मांग की है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में इस पूरे मामले पर विस्तृत बयान दें. कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.

10:15 AM. 6 Aug 26 10:15 AM. 6 Aug

Parliament Session : Appropriation Bill को राज्यसभा की मंजूरी, दिनभर के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट द्वारा रद्द किए जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "यह संघर्ष है और हम लगातार लड़ते रहेंगे. ये लोग संसद के अंदर भी राहुल गांधी से डरते हैं और संसद के बाहर भी. उन्हें डरने दीजिए, हम अपना काम करते रहेंगे और यह कार्यक्रम हर हाल में होगा." वहीं, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर राहुल गांधी के रुख को लेकर पूछे गए सवाल पर खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगलवार को वहां मौजूद थे और पार्टी लगातार छात्रों के संपर्क में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >