Economic Survey: हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, दोनों सदनों की कार्यवाही एक फरवरी तक स्थगित

Economic Survey, Parliament LIVE: संसद में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गयी है. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. वहीं इस बार बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं क्योंकि कांग्रेस समेत 18 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाहिष्कार का एलान किया था. विपक्ष किसानों के मुद्दे, अर्थव्यवस्था का हाल और बाकि तमाम मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगा हुआ है. बजट सत्र के हर अपटेड के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
8:54 PM. 29 Jan 21 8:54 PM. 29 Jan

राज्य सभा की कार्रवाई 1 फरवरी तक के लिए स्थगित

राज्य सभा की कार्रवाई एक फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया.

8:54 PM. 29 Jan 21 8:54 PM. 29 Jan

अंबिकागिरि रायचौधरी की कविता का किया उल्लेख

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि ऐसी ही एकजुटता और महात्मा गांधी की प्रेरणा ने, सैकड़ों वर्षों की गुलामी से आजादी दिलाई थी. इसी भावना को अभिव्यक्त करते हुए, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कवि, असम केसरी, अंबिकागिरि रायचौधरी ने कहा था, ‘ओम तत्सत् भारत महत, एक चेतोनात, एक ध्यानोत; एक साधोनात, एक आवेगोत, एक होइ जा, एक होइ जा.’ इसका अर्थ है कि भारत की महानता परम सत्य है. एक ही चेतना में, एक ही ध्यान में, एक ही साधना में, एक ही आवेग में, एक हो जाओ, एक हो जाओ.

8:54 PM. 29 Jan 21 8:54 PM. 29 Jan

अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने चाणक्य और आंबेडकर के कथनों का किया जिक्र

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में चाणक्य और बाबासाहेब बी आर आंबेडकर के कथनों के साथ ही असम के कवि अंबिकागिरी रायचौधरी और मलयालम कवि वल्लथोल की उक्तियों का भी उल्लेख किया. राष्ट्रपति ने अभिभाषण के प्रारंभ में कहा कि भारत जब-जब एकजुट हुआ है, तब-तब उसने असंभव से लगने वाले लक्ष्यों को प्राप्त किया है.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2020-21 में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-पूर्व आर्थिक समीक्षा 2020-21 लोकसभा के पटल पर रखी. लोक सभा की कार्रवाही सोमवार तक के लिए स्थगित की गयी.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

राज्यसभा की कार्यवाही 3 बजे से होगी शुरू

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

सरकार ने आर्टिकल 370 को हटाना जैसे कठिन कामों को किया – राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश ने अनेक ऐसे काम कर दिखाए हैं जिनको कभी बहुत कठिन माना जाता था. आर्टिकल 370 के प्रावधानों के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को नए अधिकार मिले हैं. उच्चतम न्यायालय के फैसले के उपरांत भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

राष्ट्रपति ने कहा कि करीब 31 हजार करोड़ रुपए गरीब महिलाओं के जनधन खातों में सीधे ट्रांसफर भी किए. इस दौरान देशभर में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी गरीब महिलाओं को 14 करोड़ से अधिक मुफ्त गैस सिलेंडर भी मिले.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

26 जनवरी को तिरंगे का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण – राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दिनों हुआ तिरंगे और गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र दिन का अपमान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. जो संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है, वही संविधान हमें सिखाता है कि कानून और नियम का भी उतनी ही गंभीरता से पालन करना चाहिए.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

मेरी सरकार के सटीक फैसलों से लाखों का जीवन बचा – राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे संतोष है कि मेरी सरकार के समय पर लिए गए सटीक फैसलों से लाखों देशवासियों का जीवन बचा है. आज देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या भी तेजी से घट रही है और जो संक्रमण से ठीक हो चुके हैं उनकी संख्या भी बहुत अधिक है.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा कि महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में हमने अनेक देशवासियों को असमय खोया भी है। हम सभी के प्रिय और मेरे पूर्ववर्ती राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन भी कोरोना काल में हुआ. संसद के 6 सदस्य भी कोरोना की वजह से असमय हमें छोड़कर चले गए. मैं सभी के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

शुरू हुआ राष्ट्रपति का अभिभाषणलेफ्ट पार्टी के सांसद बजट सत्र से पहले प्रदर्शन कर रहे हैं.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद भवन पहुंच कर कहा कि इस दशक का आज पहला सत्र प्रारंभ हो रहा है, भारत के उज्जवल भविष्य के लिए ये दशक बहुत ही महत्वपूर्ण है. आज़ादी के दिवानों ने जो सपने देखे थे उन्हें सिद्ध करने का स्वर्णिम अवसर अब देश के पास आया है.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

बजट सत्र से पहले होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण के पहले गृहमंत्री अमित शाह संसद भवन पहुंचे

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

बजट सत्र के पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज दोपहर सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

सियासी बयान बाजी भी जारी 

वहीं भाजपा ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का विपक्षी पार्टियों द्वारा बहिष्कार करने के निर्णय की आलोचना की है. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर “संवैधानिक और नैतिक रूप से दिवालिया” होने का आरोप लगाया.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

ये पार्टियां कर रही है बहिष्कार 

कांग्रेस, बसपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, सपा, राजद, माकपा, भाकपा, आईयूएमएल, आरएसपी, पीडीपी, एमडीएमके, केरल कांग्रेस(एम) और एआईयूडीएफ ने राष्ट्रपति अभिभाषण के बहिष्कार का फैसला संयुक्त रूप से किया है.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

बजट सत्र से पहले विपक्ष ने ये मांग 

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 16 विपक्षी दलों ने अभिभाषण के बहिष्कार का निर्णय लेने के साथ ही किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में केंद्र की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग भी की है.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

बसपा भी करेगी बहिष्कार

मायवती ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला लिया है. मयावती ने ट्वीट कर कहा कि देश के आन्दोलित किसानों के तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी के मुद्दे पर बसपा संसद पर बहिष्तार करने का फैसला लिया है.

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय का वार्षिक प्रमुख दस्तावेज है. केंद्रीय बजट से ठीक पहले, आर्थिक मामलों का विभाग, वित्त मंत्रालय हर साल संसद में सर्वेक्षण प्रस्तुत करता है.  यह भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है.

9:25 AM. 29 Jan 21 9:25 AM. 29 Jan

विपक्ष करेगा बहिष्कार 

कांग्रेस, वाम दलों, शिवसेना, तृणमूल कांग्रेस, आप समेत देश के 18 विपक्षी दलों ने किसानों के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार का फैसला किया है.

आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान मौजूद नहीं रहने का ऐलान किया। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने फैसला किया गया है कि उसके सांसद राष्ट्रपति के अभिभाषण को सुनने के लिए दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे

2:37 PM. 29 Jan 21 2:37 PM. 29 Jan

वित्त मंत्री आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण

संसद में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी.

मुख्य बातें

Economic Survey, Parliament LIVE: संसद में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गयी है. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. वहीं इस बार बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं क्योंकि कांग्रेस समेत 18 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाहिष्कार का एलान किया था. विपक्ष किसानों के मुद्दे, अर्थव्यवस्था का हाल और बाकि तमाम मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगा हुआ है. बजट सत्र के हर अपटेड के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >