भारत की सख्ती से बौखलाए पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा ‘पानी रोका तो परमाणु हथियारों से देंगे जवाब’

Pakistani Ambassador: भारत द्वारा लगातार उठाए जा रहे सख्त कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने फिर एक बार परमाणु बम इस्तेमाल करने की गीदड़भभकी दी. पाकिस्तान के राजदूत ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें सबूत मिला है कि भारत उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने वाला है. उनका कहना है कि यदि ऐसा होता है तो वह इसका जवाब परमाणु बम से देंगे.

Pakistani Ambassador: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है. बौखलाहट में पाकिस्तान बार-बार गीदड़भभकी दे रहा है. रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने आरटीई न्यूज चैनल के साथ हाल ही में बातचीत की. इसमें उन्होंने एक बार फिर से गीदड़भभकी देते हुए परमाणु बम इस्तेमाल करने की बात कही है. उनका कहना है कि यदि भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई करता है या सिंधु नदी का पानी रोकता है या मोड़ता है, तो वह इसका जवाब पूरी सख्ती के साथ देंगे.

खालिद जमाली ने क्या कहा?

खालिद जमाली ने रूसी टीवी चैनल आरटी से बातचीत के दौरान कहा कि “पाकिस्तान को ऐसे सबूत मिले हैं जिससे साबित होता है कि भारत उनके खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है. उनका कहना है कि इस बात की जानकारी उन्हें कुछ लीक हुए दस्तावेजों से मिली है, जिसकी जांच कर उन्हें पता चला है कि भारत पाकिस्तान के कुछ चुनिंदा इलाकों पर हमले की योजना बना रहा था. आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर हमले और कार्रवाई को सख्ती से जवाब देगा. यदि जरूरत पड़ी तो पारंपरिक हथियारों के साथ वह परमाणु हथियारों को भी इस्तेमाल करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच की मांग

जमाली ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ की बातों को दोहराते हुए कहा कि दोनों देशों के पास परमाणु भंडार है. इसलिए दोनों के बीच तनाव कम होना बहुत जरूरी है. उन्होंने इस मुद्दे पर चीन और रूस से सहयोग की उम्मीद जताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच की मांग की है.

एक बार फिर सिंधु नदी का नाम लेकर रोने लगा पाकिस्तान

आरटी चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने सिंधु नदी का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि यदि भारत सिंधु नदी का पानी रोकता या मोड़ता है तो हम इसे पाकिस्तान के खिलाफ एक्ट ऑफ वॉर मानेंगे और इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे. इस हमले में पाकिस्तान की भागीदारी होने के सबूत मिले थे. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए, जिससे बौखलाया पाकिस्तान बार-बार इस तरह की गीदड़भभकी देता आ रहा है.

यह भी पढ़े: India Pakistan Conflict : कुछ होने वाला है बड़ा! तोप-गोले बनाने वाली फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >