Pakistan School Closed: पाकिस्तान ने बंद किए स्कूल-कॉलेज, भारत की एयर सर्जिकल स्ट्राइक से मचा हड़कंप

Pakistan School Closed: इस भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खलबली मच गई है. एहतियातन सभी स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. खुद पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है.

Pakistan School Closed: भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि वह अपने नागरिकों पर हुए किसी भी हमले का करारा जवाब देने में सक्षम है. मंगलवार देर रात भारतीय सेना और वायुसेना ने एक संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इस सटीक और योजनाबद्ध जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया.

9 आतंकी अड्डे बने निशाना, हाफिज सईद का मुख्यालय तबाह

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन के तहत कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह ठिकाने वे थे जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिशें रची जा रही थीं और उन्हें अंजाम भी दिया गया था. इस हमले में करीब 30 आतंकवादियों के मारे जाने और 55 से ज्यादा के घायल होने की पुष्टि की गई है. सबसे बड़ा झटका पाकिस्तान को तब लगा जब इस एयरस्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के मुख्यालय को भी ध्वस्त कर दिया गया.

एयरफोर्स और आर्मी ने मिलकर चलाया मिशन, वीडियो भी आए सामने

भारतीय वायुसेना और थलसेना ने इस पूरे ऑपरेशन को साझा रणनीति के तहत अंजाम दिया. कार्रवाई के कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें टारगेट को सटीकता से नष्ट करते हुए देखा जा सकता है. ऑपरेशन पूरी तरह से फोकस्ड और नॉन-एस्केलेटरी था—यानी यह सिर्फ आतंकी अड्डों तक सीमित रहा और पाकिस्तान की किसी सैन्य या नागरिक स्थापना को नुकसान नहीं पहुँचाया गया, ताकि तनाव और ज्यादा न बढ़े.

पाकिस्तान में हड़कंप, पंजाब प्रांत में स्कूल-कॉलेज बंद

इस भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खलबली मच गई है. एहतियातन सभी स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. खुद पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है.

क्यों हुआ ये ऑपरेशन?

इस ऑपरेशन की पृष्ठभूमि में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ वह बर्बर आतंकी हमला है, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली को मौत के घाट उतार दिया गया था. इस हमले के बाद देशभर में आक्रोश था और भारत सरकार ने स्पष्ट किया था कि इसका जवाब ज़रूर दिया जाएगा.

Also Read: Operation Sindoor को लाइव देख रहे थे पीएम मोदी, साथ में थे NSA अजित डोभाल

Also Read: Operation Sindoor: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई

Also Read: Operation Sindoor: पाकिस्तान की गीदड़भभकी, शहबाज शरीफ ने भारत को दी युद्ध की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >