पाकिस्तान फैला रहा है झूठ, गुरुद्वारे पर हमले की फेक खबर सुनकर गुस्से में लोग

Pakistan: पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल द्वारा लगातार हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही है. हाल ही में गुरुद्वारे पर हुए हमले को लेकर इन सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि यह हमला भारतीय सेना ने किया है. इस पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है, लोगों ने फैलाए जा रहे इस खबर को खारिज करते हुए कहा है कि वे पाकिस्तान की किसी भी बात पर विश्वास नहीं करने वाले हैं.

Pakistan: सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से लगातार हिंसा और नफरत फैलाने की साजिश की जा रही है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इन सोशल मीडिया हैंडल पर कई फेक वीडियो और तस्वीरें शेयर की गईं. यहां तक कि हाल ही में गुरुद्वारे पर ड्रोन से हुए हमलों का वीडियो शेयर करते हुए कहा गया कि ये हमले भारत की तरफ से किए गए हैं. जब इन सभी वीडियो की जांच की गई, तब पता चला कि ये सारे फेक वीडियो हैं.

लोगों की प्रतिक्रियाएं

पाकिस्तानी सोशल मीडिया द्वारा फैलाए जा रहे इन खबरों पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है. साहेब महंत साहिब जी, गुरुद्वारे के महासचिव बलबीर सिंह ने मीडिया पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना और नीचे नहीं गिर सकती, मैं उस गुरुद्वारे में मौजूद था, जब एक पाकिस्तानी बम हमारे गुरुद्वारे की सीमा दीवार से टकराया. पाकिस्तान की सेना पूरे विश्व में बदनाम है. वे झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हमला भारतीय सेना की तरफ से किया गया था.

युद्धविराम का उल्लंघन

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच, 10 मई को एक समझौता हुआ. इस समझौते के तहत दोनों देशों ने युद्धविराम के लिए सहमति जताई. दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMOs) के बीच शाम के समय बातचीत के बाद यह समझौता हुआ. हालांकि समझौते के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान को युद्धविराम का उल्लंघन करते देखा गया. इसकी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री द्वारा रात के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी गई.

यह भी पढ़े: Press Conference On Ceasefire Violence : विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बड़ा बयान, पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, भारत की कड़ी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >