सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर बोले ओवैसी- इतनी जल्दी क्या थी, 1911 से यहां हो रही थी नमाज

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सीएम योगी पर 'हायर कोर्ट पर भरोसा न करने' का आरोप लगाया.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. हैदराबाद में उन्होंने कहा कि यह मस्जिद 1911 से मौजूद है और यहां लगातार नमाज पढ़ी जाती रही है.

उन्होंने उत्तर प्रदेश के बीजेपी सरकार पर हमला बोला और कहा, "योगी एडमिनिस्ट्रेशन हायर कोर्ट पर भरोसा ही नहीं करता है. इतनी जल्दी क्या थी? हायर कोर्ट में ये लोग अपनी बात रखते, लेकिन सुबह 5 बजे इलाके की नाकाबंदी कर मस्जिद को शहीद कर देना यह साबित करता है कि बीजेपी की योगी सरकार इस मामले को हायर कोर्ट तक नहीं जाने देना चाहती थी."

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर

ओवैसी ने सवाल किया कि एक ऐसी मस्जिद को कैसे गिराया जा सकता है, जहां एक सदी से ज्यादा समय से इबादत होती रही है. उन्होंने कहा कि हाल में बने नए वक्फ कानून में भी मौजूदा ‘Waqf-by-user’ की वैधता को बरकरार रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >