कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक लाइन में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.’’
खरगे ने पीएम मोदी के लिए क्या लिखा?
खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों.’’
अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी को दी बधाई
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं.’’
ये भी पढ़ें: नई पीढ़ी को नरेंद्र मोदी से मिले उड़ान के लिए पंख
मायावती ने प्रधानमंत्री को 76वें जन्मदिन पर बधाई दी
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं.’’
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और दीर्घायु की कामना करता हूं.’’
17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था पीएम मोदी का जन्म
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए. उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. बीजेपी ने उनके जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है.
