Operation Sindoor को लाइव देख रहे थे पीएम मोदी, साथ में थे NSA अजित डोभाल

Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास से पूरे ऑपरेशन पर सीधी नजर बनाए रखी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल उन्हें पल-पल की स्थिति से अवगत कराते रहे. यह ऑपरेशन थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के समन्वय से अंजाम दिया गया.

Operation Sindoor: भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए. यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए उस बर्बर आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी.

पीएम मोदी ने की पल-पल की निगरानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास से पूरे ऑपरेशन पर सीधी नजर बनाए रखी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल उन्हें पल-पल की स्थिति से अवगत कराते रहे. यह ऑपरेशन थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के समन्वय से अंजाम दिया गया.

राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने की सराहना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर “भारत माता की जय” लिखा और सेना को बधाई दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा, “जय हिंद! जय हिंद की सेना!”

Also Read: Operation Sindoor: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई

Also Read: Operation Sindoor: पाकिस्तान की गीदड़भभकी, शहबाज शरीफ ने भारत को दी युद्ध की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >