Operation Sindoor: डर से कांपा पाकिस्तान, सीजफायर के लिए किया भारत को फोन, डीजीएमओ ने किया खुलासा

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से किस तरह से पाकिस्तान घबरा गया था और डर से भारत को सीजफायर के लिए फोन किया. इस बात का खुलासा DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने तीनों सेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी है कि अगर सीजफायर का उल्लंघन होता है, तो मालूम है भारत क्या कर सकता है.

Operation Sindoor: डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देते हुए कहा, पाकिस्तान भारत की कार्रवाई से घबरा गया था और संघर्ष रोकने का आग्रह किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा, “इस बार अगर पाकिस्तान ने कोई कार्रवाई करने की हिम्मत की तो पाकिस्तान जानता है कि हम क्या करने जा रहे हैं.”

सीजफायर उल्लंघन की जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को छूट

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “.कल 15:35 बजे पाक DGMO के साथ मेरी बातचीत हुई और इसके परिणामस्वरूप 10 मई को 17:00 बजे से दोनों पक्षों द्वारा सीमा पार से गोलीबारी और हवाई घुसपैठ बंद हो गई. हमने 12 मई को 12:00 बजे आगे बात करने का भी फैसला किया ताकि इस समझौते को लंबे समय तक बनाए रखने के तौर-तरीकों पर चर्चा की जा सके. हालांकि, निराशाजनक रूप से, पाकिस्तानी सेना को सीमा पार और नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी और कल रात और आज तड़के ड्रोन घुसपैठ करके इसका उल्लंघन करने में केवल कुछ घंटे लगे. इन उल्लंघनों का मजबूती से जवाब दिया गया. हमने आज सुबह अपने समकक्ष को एक और हॉटलाइन संदेश भेजा है, जिसमें 10 मई को DGMO के बीच हुए समझौते के उल्लंघन को उजागर किया गया है और कहा गया है कि यदि आज रात, उसके बाद या बाद में ऐसा दोबारा हुआ तो हम इसका कड़ा जवाब देंगे. सेना प्रमुख ने पाकिस्तान द्वारा किसी भी उल्लंघन की स्थिति में जवाबी कार्रवाई के लिए हमारे सेना कमांडर को पूर्ण अधिकार प्रदान किए हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >