Operation Sindoor : तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने ऐसे दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम, देखें नई तस्वीरें

Operation Sindoor : भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक विस्तृत पुस्तिका जारी की. इसमें पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचे पर सटीक हमलों के दौरान कमांड सेंटर और नेतृत्व को दिखाया गया है.

Operation Sindoor : भारतीय सेना ने सोमवार को एक विशेष बुकलेट जारी की, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी दी गई है. बुकलेट में तीनों सेनाओं के प्रमुखों – सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी नजर आ रहे हैं. बुकलेट में इनकी ‘कमांड सेंटर’ में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों पर 7 मई को किए गए हमलों की बारीकी से निगरानी करते हुए शानदार तस्वीरें दिखाई गईं हैं.

सेना द्वारा जारी की गई तस्वीरों में सैन्य नेतृत्व को वास्तविक समय में ऑपरेशन पर पैनी नजर रखते हुए दिखाया गया है. एक खास तस्वीर में जनरल द्विवेदी और एक वरिष्ठ अधिकारी रात 1.05 बजे स्क्रीन पर ध्यान से देखते हुए नजर आ रहे हैं, ठीक उसी समय जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ था. अधिकारी लाइव ड्रोन फुटेज, सैटेलाइट इमेजरी और निरंतर ऑपरेशनल अपडेट का विश्लेषण करते हुए तस्वीर में नजर आ रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर की नई तस्वीरें

ऑपरेशन सिंदूर पर यहां से रखी गई पैनी नजर

यह ऑपरेशन रूम भारतीय सेना का कमांड सेंटर था. यहीं से ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति और निगरानी सेना द्वारा की गई. बुकलेट से स्पष्ट होता है कि मिशन पूरी तरह समन्वित था, जिसमें तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी हर क्षण की जानकारी पर पैनी नजर रखे हुए थे. सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध हमलों में सटीक निशाना लगाया गया. बमों, SCALP क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों से लैस भारतीय लड़ाकू विमानों ने नौ प्रमुख आतंकी ठिकानों को टारगेट किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया.

ऑपरेशन सिंदूर की नई तस्वीरें

सेना की बुकलेट में और क्या दिखाया गया

सेना की बुकलेट में पहलगाम हमले की तस्वीरें, सरकार का रिएक्शन और सुरक्षा तैयारियां, ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किए गए आतंकी ठिकाने, भारत की कार्रवाई को मिला दुनियाभर का समर्थन, मीडिया की कवरेज, सीमा पर गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा के अलावा सेना के अद्भुत पराक्रम की झलक दिखाई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >