India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में हाई अलर्ट, स्कूल बंद

India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पाक की ओर से एलओसी में लगातार गोलीबारी हो रही है. जिसमें 16 नागरिकों की मौत हो गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा से सटे राज्य जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पाकिस्तान के साथ पंजाब 532 किलोमीटर जबकि राजस्थान लगभग 1,070 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. दोनों देशों के बीच जारी टेंशन को देखते हुए जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर हो हाई अलर्ट पर रखा गया है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए, जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान (निजी और सरकारी) कल 9 मई को भी बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है.

पंजाब के बॉर्डर से सटे जिलों में स्कूल में बंद

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव को देखते हुए पंजाब पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जबकि राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं. पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरन तारन में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. इसलिए, किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. सीमा के पास के सभी जिलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है. मौजूदा हालात के मद्देनजर सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है.”

राजस्थान में भी सभी स्कूल बंद

राजस्थान सरकार ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है. राजस्थान में एहतियाती कदम के तहत चार सीमावर्ती जिलों – श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >