Operation Sindoor: ज्योति मल्होत्रा के बाद दो और गद्दार गिरफ्तार, सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में कार्रवाई

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद देशभर में भारतीय सेना के शौर्य की कहानी कही जा रही है. वहीं सीजफायर के बाद भारत के कई गद्दारों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है. पाकिस्तान के लिए जसूसी करने के आरोप में दो दिन पहले हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया था, अब पंजाब पुलिस ने दो और लोगों को सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Operation Sindoor: पंजाब से गिरफ्तार सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह पर आरोप है कि वे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही और प्रमुख रणनीतिक स्थानों सहित ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा करने में लगे हुए थे.

Operation Sindoor: पुलिस ने दोनों आरोपियों को कैसे पकड़ा?

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया, “गुरदासपुर पुलिस ने संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार करके राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के प्रयास को विफल कर दिया. 15 मई को, विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं से संकेत मिला कि आरोपी ऑपरेशन सिंदूर सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी आईएसआई को दे रहे हैं. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. उनके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच ने खुफिया सूचनाओं की पुष्टि की है.

आरोपियों के कब्जे से 8 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन और 8 जिंदा कारतूस (.30 बोर) भी बरामद किए हैं. प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि आरोपी आईएसआई संचालकों के सीधे संपर्क में थे और उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित की थी. पीएस दोरांगला में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.”

यूपी से भी एसटीएफ ने संदिग्ध आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार को रामपुर जिले के टांडा कस्बे से पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार कर लिया. शहजाद को एसटीएफ मुरादाबाद इकाई ने सीमा पार तस्करी और आईएसआई के लिए जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के बारे में सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया था. एसटीएफ ने कहा कि शहजाद कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अपने आकाओं को दे रहा था. एसटीएफ ने आरोप लगाया कि वह पिछले कुछ वर्ष में कई बार पाकिस्तान गया और कथित तौर पर सीमा पार से सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े, मसाले और अन्य वस्तुओं की तस्करी करता था. एजेंसी ने एक बयान में कहा कि रामपुर के टांडा निवासी शहजाद को जासूसी से संबंधित प्रावधानों सहित संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >