Operation Sindoor: 1971 के बाद फिर गूंजे धमाके, भारत ने पाकिस्तान में घुसकर मारे, खत्म किया आतंकी ठिकाने

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया. इसमें विशेष ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन्स (Kamikaze drones) और अत्याधुनिक सटीक हथियार प्रणाली का इस्तेमाल हुआ. सभी हमले भारत की सरजमीं से ही लॉन्च किए गए.

Operation Sindoor: भारत ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर गहरी और सटीक सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया. ये 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद पाकिस्तान की सीमा में भारत की सबसे गहरी सैन्य घुसपैठ मानी जा रही है.

किन-किन इलाकों में हुई कार्रवाई

CNN और ANI की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इस ऑपरेशन के दौरान कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इसमें से:

  • पाकिस्तान के चार इलाके – बहावलपुर, मुरिदके, और सियालकोट शामिल थे.
  • PoJK के पांच इलाके – यहां स्थित आतंकी ट्रेनिंग और लॉन्चिंग पैड्स को निशाना बनाया गया.
    पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से CNN ने बताया कि पंजाब प्रांत के अहमदपुर ईस्ट और मुरिदके को भी निशाना बनाया गया. हालांकि, भारतीय सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन और भी व्यापक था.

सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त कार्रवाई

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया. इसमें विशेष ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन्स (Kamikaze drones) और अत्याधुनिक सटीक हथियार प्रणाली का इस्तेमाल हुआ. सभी हमले भारत की सरजमीं से ही लॉन्च किए गए.

पीएम मोदी ने की ऑपरेशन पर रातभर नजर

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सैन्य अभियान की पल-पल की जानकारी ली और रातभर ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करते रहे.

जवाब था पहलगाम हमले का

भारत सरकार ने साफ किया कि यह कार्रवाई 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की मौत वाले पहुलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई. रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा “हमारी कार्रवाई फोकस्ड, संतुलित और गैर-उत्तेजक (non-escalatory) रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया. हम सिर्फ उन ठिकानों पर हमला कर रहे हैं जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिशें रची जाती हैं.”

किन संगठनों को बनाया गया निशाना

इस ऑपरेशन का मकसद था जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे आतंकी संगठनों के शीर्ष कमांडरों को खत्म करना, जो भारत में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे.

पिछली बार कब हुई थी ऐसी कार्रवाई

भारत ने इससे पहले 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी. लेकिन वह कार्रवाई PoJK के पास तक सीमित थी. इस बार भारत ने पाकिस्तान के अविवादित क्षेत्र (Undisputed territory) में घुसकर कार्रवाई की है, जो 50 सालों में पहली बार हुआ है.

Also Read: पाकिस्तान ने बंद किए स्कूल-कॉलेज, भारत की एयर सर्जिकल स्ट्राइक से मचा हड़कंप

Also Read: Operation Sindoor को लाइव देख रहे थे पीएम मोदी, साथ में थे NSA अजित डोभाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >