Watch Video: वायु सेना की बड़ी सफलता, ईरान-इजरायल में फंसे 3000 भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी

Operation Sindhu: भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक ईरान और इजरायल में फंसे 3000 भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है. मंगलवार को जॉर्डन से 3 विमान नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची. दिल्ली एयरपोर्ट पर नागरिकों के स्वागत के लिए विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री पबित्रा मरघेरिता मौजूद रहे.

Operation Sindhu:  भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 3000 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित इजरायल और ईरान से बाहर निकाला है. इस ऑपरेशन के लिए वायुसेना के विमान C-17 का इस्तेमाल किया जा रहा है. लोगों को पहले रोड मार्ग से मिस्र लेकर जाया गया, जिसके बाद जॉर्डन से उन्हें विमानों में बैठाकर सुरक्षित भारत लाया गया.

भारतीय नागरिकों को लेकर तीन फ्लाइट पहुंची दिल्ली एयर पोर्ट

24 जून की सुबह से अभी तक तीन नागरिकों से भरी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई हैं. तीनों विमानों के स्वागत के लिए विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री पबित्रा मरघेरिता एयरपोर्ट पर मौजूद रहें. पहले विमान में 161 भारतीय थे जिन्हें इजरायल से सड़क मार्ग के जरिए जॉर्डन लाया गया. जहां से उन्हें चार्टर्ड फ्लाइट में बैठाकर दिल्ली 8 बजकर 20 मिनट पर लाया गया.

दूसरा विमान 8 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. इस फ्लाइट में 165 भारतीय नागरिक थे. इन्हें जॉर्डन से वायुसेना के C-17 से भारत लाया गया है. वहीं तीसरे विमान में 300 लोग थे. इन्हें इजराइल से मिस्र के ताबा बॉर्डर के जरिए शार्म-अल-शेख लाया गया. इन्हें भी वायुसेना के C-17 विमान की मदद से दिल्ली पहुंचाया गया. इसके अलावा मंगलवार की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर माशहद शहर से एक चार्टर्ड फ्लाइट से 292 लोगों को दिल्ली लाने की खबर सामने आई है. जिसे मिलाकर अब तक ईरान से 2295 नागरिकों को बाहर निकाला जा चुका है.

ईरान और इजरायल में कितने भारतीय नागरिक थे?

बता दें कि ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रह रहे थे. इजराइल में 32 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक थे, जिन्हें भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु चलाकर निकालने का फैसला किया है. यह फैसला ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए लिया गया.

यह भी पढ़े: NATO Meeting: रूस को घेरने जुटा नाटो, लेकिन अमेरिका की शर्तों पर फूटा कई देशों का गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >