Operation Sindhu: ईरान से 1714 भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी, इजरायल में फंसे लोगों को निकालने की तैयारी में तेजी

Operation Sindhu: ईरान और इजरायल के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से निकालकर वापस भारत लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत अब तक कुल 1714 लोगों को ईरान से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है.

Operation Sindhu:  ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में भारत सरकार द्वारा ईरान और इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस देश में लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत अब तक कुल 1714 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है. विदेश मंत्रालय द्वारा साझा जानकारी के अनुसार 22 जून की रात विमान से 28 यात्रियों को दिल्ली पहुंचाया गया है.

जानकारी के मुताबिक इस विमान से वापस भारत आए ज्यादातर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार के लोग शामिल थे. दिल्ली एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मरगोरिटा ने किया.

पबित्रा मरगोरिटा ने क्या कहा ?

मरगोरिटा ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले कुछ दिनों में ईरान से तीन और फ्लाइट्स चलाई जाएंगी ताकि बाकी फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित लाया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि सरकार लगातार ईरान और इजरायल में रह रहे भारतीयों के संपर्क में है.

इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने की तैयारी

इजरायल में भी कुछ भारतीय फंसे हुए हैं, लेकिन वहां हवाई सेवाएं बंद होने के कारण भारत सरकार अभी फ्लाइट नहीं भेज पा रही है. वहां मौजूद भारतीयों से कहा गया है कि वे भारतीय दूतावास में रजिस्टर करें और जरूरी कागजात लेकर जॉर्डन या मिस्त्र की सीमा पार करें. जहां से भारत सरकार उन्हें एयरलिफ्ट कर देश लाएगी. बताया जा रहा है कि अब तक 162 लोग जॉर्डन पहुंच चुके हैं. इन्हें एक-दो दिन के अंदर भारत वापस लाया जाएगा.

यह भी पढ़े: Syria Suicide Attack : दमिश्क के चर्च में घुसा आतंकी, पहले की गोलीबारी, फिर खुद को उड़ा लिया, 20 की मौत

यह भी पढ़े: Assembly by Election Result 2025: पांच राज्यों के उपचुनाव का रिजल्ट आज, कई चेहरों के किस्मत दांव पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >