Operation Mahadev: आतंकी ताहिर हबीब के जनाजे में हंगामा, लश्कर कमांडर को गांववालों ने रोका

Operation Mahadev:ऑपरेशन महादेव के तहत मारे गए आतंकी ताहिर हबीब के जनाजे में शामिल होने के लिए लश्कर कमांडर रिजवान हनीफ गल्ला गांव पहुंचा. लेकिन परिजनों ने उसे जनाजे में शामिल होने नहीं दिया. जिसके बाद लश्कर के आतंकियों ने बंदूक तानकर गांव वालों को धमकाने की कोशिश की.

Operation Mahadev: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन महादेव के तहत मारे गए आतंकी ताहिर हबीब के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के खाई गल्ला गांव में जनाजा-ए-गायब पढ़ा गया. जनाजा-ए-गायब उस स्थिति में पढ़ा जाता है जब किसी की मौत हो जाती है, लेकिन उसका शव मौजूद नहीं होता. इस दौरान वहां लश्कर कमांडर रिजवान हनीफ भी मौजूद थे.

जानकारी के मुताबिक, ताहिर मूल रूप से पाकिस्तानी सेना का पूर्व सैनिक था, लेकिन बाद में वह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) में शामिल हो गया. इंटेलिजेंस रिकॉर्ड में उसका नाम अफगानी के रूप में दर्ज है. ताहिर ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे.

लश्कर के आतंकी ने लोगों को धमकाया

अंतिम संस्कार के दौरान लश्कर कमांडर रिजवान हनीफ मौजूद था. बताया जा रहा है कि उसने जनाजे में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन ताहिर के परिजनों ने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद हनीफ जबरदस्ती पर उतर आया. स्थानीय लोगों समेत परिजनों ने इसका विरोध किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों के विरोध करने पर लश्कर के एक आतंकी ने लोगों को धमकाते हुए बंदूक तान दी, जिससे गांव वालों का गुस्सा और बढ़ गया.

ऑपरेशन महादेव

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को ढूंढकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया है. इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने संसद की कार्यवाही के दौरान दी थी.

यह भी पढ़े: Election Commission: बूथ लेवल अधिकारियों के इंसेंटिव को किया गया दोगुना

यह भी पढ़े: Prajwal Revanna Life Imprisonment: प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, सजा सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोया पूर्व सांसद

यह भी पढ़े: Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, अभियान जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >