ऑनलाइन सट्टेबाजी पर ईडी का एक्शन, दिल्ली के अलावा इन राज्यों में रेड

ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने बुधवार को भुगतान कंपनियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (2 सितंबर) को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई राज्यों में छापेमारी की. यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी परिमैच और उससे जुड़ी कुछ अन्य कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है. अधिकारियों के मुताबिक, ईडी ने भुगतान से जुड़ी कंपनियों के अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सचिव (सीएस) के ठिकानों को भी टारगेट किया. जांच एजेंसी को इस दौरान वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और अन्य अहम सबूत मिलने की उम्मीद है.

ईडी के अधिकारियों अधिकारियों ने क्या बताया

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में पांच, दिल्ली-एनसीआर में चार, राजस्थान में दो और गुजरात में एक स्थान पर तलाशी ली गयी. उन्होंने बताया कि जांच के दायरे में ऐसी भुगतान कंपनियां हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के जरिए सट्टेबाजी से हुई कमाई को कथित तौर पर नकदी में बदला. इसके बाद इन कंपनियों ने परिमैच की ओर से भुगतान प्रणाली के माध्यम से अवैध तरीके से धन विदेश भेजने और ‘‘फर्जी’’ प्रत्यक्ष विदेश निवेश (ओडीआई) के जरिए रकम बाहर भेजने में मदद की.


ये भी पढ़ें: NHAI टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े का खेल, ED ने कई राज्यों में मारे छापे

ईडी पहले भी मार चुका है छापा

यह मामला मुंबई पुलिस के साइबर थाने में परिमैच डॉट कॉम के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद सामने आया. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए लोगों से धोखाधड़ी की गई. इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है. ईडी इससे पहले भी कई जगहों पर छापेमारी कर चुका है. जांच के दौरान एजेंसी ने कुछ संपत्तियों को कुर्क भी किया है. अब ईडी ने मामले में फिर से कई ठिकानों पर कार्रवाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >