One Nation One Election बिल आज लोकसभा में होगा पेश, BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक आज लोकसभा में पेश हो सकता है. इसको लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है.

One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश किया जा सकता है. कुछ दिनों पहले ही बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी थी. जिसके बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि इसी सत्र में सरकार इसे संसद में पेश करेगी.

बीजेपी ने सांसदों के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप

भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 17 दिसंबर, 2024 को कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने में सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. बीजेपी के मुख्य सचेतक डॉ संजय जयसवाल ने लेटर जारी कर कहा, बीजेपी के सभी सांसद पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करे.

Also Read: EVM Issues VIDEO: दो गुट में बंटा INDIA गठबंधन, उमर के बाद अभिषेक बनर्जी ने भी कांग्रेस से किया किनारा

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को बताया तानाशाह

‘वन नेशन एक इलेक्शन बिल पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, “इतना महत्वपूर्ण बिल जिसे वे बदलाव के लिए लाना चाहते हैं, लेकिन सरकार अपनी तानाशाही छोड़ने को तैयार नहीं है. उन्हें सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी और इस पर चर्चा करनी चाहिए थी. आज ‘वन नेशन वन इलेक्शन है, फिर ‘एक राष्ट्र, एक पार्टी’ होगा और फिर ‘एक राष्ट्र, एक नेता’ होगा. हम उनके इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे. उन्हें संविधान में संशोधन करने की जरूरत है, वे दो तिहाई बहुमत कहां से लाएंगे? यह महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >