Omicron Virus: बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर डोज पर नहीं हुआ कोई फैसला

Omicron Virus Updates: भारत में कोरोना के साप्ताहिक मामलों में गिरावट आयी है. देश के 9 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में मामले बढ़ गये. बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर डोज पर NTAGI की बैठक में फैसला नहीं हो पाया.

Live Updates
4:38 AM. 7 Dec 21 11:08 PM. 6 Dec

बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर डोज पर नहीं हुआ कोई फैसला

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) की बैठक में कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण पर कोई निर्णय नहीं हो पाया. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

2:08 AM. 7 Dec 21 8:38 PM. 6 Dec

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ओमिक्रॉन से निपटने के लिए मेयर ने की बड़ी घोषणा

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए मेयर ने कहा है कि सभी निजी कंपनियों के मालिक अपने कर्मचारियों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें. कहा है कि 27 दिसंबर तक सभी अपने कर्मचारियों को टीका लगवा लें.

2:08 AM. 7 Dec 21 8:38 PM. 6 Dec

मुंबई में ओमिक्रॉन के दो नये मरीज मिले

मुंबई में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 10 हुई.

11:28 PM. 6 Dec 21 5:58 PM. 6 Dec

बूस्टर डोज नहीं, सभी लोगों का वैक्सीनेशन पहला लक्ष्य

अशोक यूनिवर्सिटी में फिजिक्स एवं बायोलॉजी के प्रोफेसर गौतम मेनन ने कहा है कि अभी बूस्टर डोज नहीं, हमारी प्राथमिकता 80 से 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन देने की होनी चाहिए. बूस्टर डोज पर हम बाद में विचार कर सकते हैं.

6:35 PM. 6 Dec 21 1:05 PM. 6 Dec

दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से आए तीन यात्री कोरोना पॉजिटिव, लोक नायक अस्पताल में कराए गए भर्ती

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से आए तीन यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन तीनों यात्रियों को फिलहाल दिल्ली सरकार के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में भर्ती करा दिया गया है.

6:35 PM. 6 Dec 21 1:05 PM. 6 Dec

राज्यों को कोरोनो वैक्सीन की 139 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 139 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 21 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं.

मुख्य बातें

Omicron Virus Updates: भारत में कोरोना के साप्ताहिक मामलों में गिरावट आयी है. देश के 9 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में मामले बढ़ गये. बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर डोज पर NTAGI की बैठक में फैसला नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >