Video: तेल टैंकर पलटा तो मची लूट, कोई बाल्टी तो कोई डिब्बा लेकर पहुंचा

मध्य प्रदेश में रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलट गया. तेल बहने की खबर लगते ही भारी संख्या में लोग बाल्टी, डिब्बे लेकर लूटने पहुंच गए.

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज इलाके में रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर सड़क किनारे पलट गया. टैंकर के पलटते ही उसमें भरा तेल सड़क और आसपास के हिस्से में बहने लगा. तेल बहने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते लोग घरों से बाल्टी, कैन, पतीले और डिब्बे लेकर तेल भरने में जुट गए.

मामला चाचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र की टोड़ी रोड का बताया जा रहा है. जहां टैंकर के पलटने के बाद सड़क पर तेल फैल गया, जिससे वहां फिसलन और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया. इसके बावजूद लोगों में तेल भरने की होड़ मच गई. कई लोग टैंकर से निकल रहे तेल को सीधे अपने बर्तनों में भरते नजर आए.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: महिलाओं को साल में 3 फ्री गैस सिलेंडर, बस यात्रा भी मुफ्त, CM विजय की डबल सौगात

पुलिस रोकती रही, लोग तेल भरते रहे

हादसे की सूचना मिलते ही बीनागंज पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को दुर्घटनास्थल से दूर रहने और टैंकर के पास नहीं जाने की समझाइश दी. लेकिन मौके पर मौजूद कई लोग पुलिस की बात नहीं माने और तेल भरते रहे. भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: होमगार्ड के लिए बनेगा नया मॉडल विधेयक, केंद्र ने राज्यों से मांगी राय

इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा कराया गया और यातायात व्यवस्था बहाल की गई. उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >