ओडिशा ट्रेन हादसे को धार्मिक रंग देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी पुलिस, कहा- जीआरपी कर रही है घटना की जांच

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर सोशल मीडिया में कई ऐसे पोस्ट भी किए जा रहे है जो घटना जो धार्मिक एंगल से जोड़ रहे हैं. हालांकि पुलिस ने कहा है कि इस घटना को धार्मिक रंग देने वालों पर पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी.

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसों को कुछ असामाजिक तत्व सांप्रदायिक रंग देने में जुटे हैं. इस मामले में ओडिशा पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे को महजबी रंग देने की कोशिश करेगा उसपर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. पुलिस ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया हैंडल के जरिये शरारती तरीके से बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. पुलिस विभाग का कहना है कि जीआरपी ओडिशा की ओर से दुर्घटना के कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

न करें झूठा और सौहार्द बिगाड़ने वाला पोस्ट वर्ना सख्त कार्रवाई
पुलिस ने कहा है कि हम सभी संबंधितों से अपील करते हैं कि वे इस तरह के झूठे और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट प्रसारित करने से बचें. अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हादसे को लेकर पुलिस ने लोगों से झूठे और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट फैलने से रोकने का आग्रह करते हुए कहा कि ओडिशा में जीआरपी दुर्घटना के कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

सोशल मीडिया पर हो रहा यह प्रसारित
 पुलिस की ओर से यह अपील ऐसे समय में की गई है जब सोशल मीडिया में कुछ लोग हादसे को धार्मिक रंग देने लगे हैं. यह अपील ऐसे समय में आई है जब ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं. कुछ लोग एक खास धार्मिक स्थल घटनास्थल पर होने की बात कर रहे है.

Also Read: तकनीकी खराबी के बाद इंडिगो प्लेन को मोड़ा गया गुवाहाटी एयरपोर्ट, बीजेपी नेता समेत 150 लोग विमान में थे सवार

2 जून को हुआ था भीषण हादसा
गौरतलब है कि बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस के मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी. इस दुर्घटना में कम से कम 275 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >