Odisha Train Accident: बालासोर हादसे में तीन रेलकर्मी गिरफ्तार, धारा 304 और 201 के तहत CBI ने किया अरेस्ट

ओडिशा के बाहानगा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने जांच के लिए कमेटी गठित का गठन किया था. इसके अलावा इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को भी दिया था. रेलवे कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि हादसे का अहम कारण गलत सिग्नलिंग था.

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में सीबीआई ने आज यानी शुक्रवार को तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने तीनों कर्मचारियों को आईपीसी की धारा 304 और 201 के तहत गिरफ्तार किया है. बता दें, धारा 302 यानी गैर इरादतन हत्या और धारा 201 सबूत नष्ट करने की कोशिश है. गिरफ्तारी तीनों आरोपियों के नाम सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार महतो, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्निशियन पप्पू कुमार हैं. बता दें, बीते महीने  ओडिशा के बाहानगा में देर शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी.

रेलवे की जांच रिपोर्ट
गौरतलब है कि ओडिशा के बाहानगा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने जांच के लिए कमेटी गठित का गठन किया था. इसके अलावा इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को भी दिया था. रेलवे कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि हादसे का अहम कारण गलत सिग्नलिंग था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिग्नलिंग में आ रही खामियों की रिपोर्ट अगर ये कर्मचारी पहले ही रेलवे को दे देते तो शायद यह भीषण हादसा टल सकता था. 

ओडिशा के बालासोर में हुआ था हादसा

गौरतलब है कि बीजे महीने यानी 2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी की घातक ट्रिपल-ट्रेन दुर्घटना हो गई थी. हादसे में 290 लोगों की मौत हो गई थी.इस हादसे में करीब 1200 यात्री घायल हुए थे.

Also Read: दिल्ली शराब नीतिः ED की बड़ी कार्रवाई, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों की 52.24 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >