Nuh Violence: 28 अगस्त को नहीं निकलेगी विहिप की ब्रज मंडल यात्रा, प्रशासन ने अनुमति देने से किया इनकार

13 अगस्त को पलवल के पोंडरी गांव में हिंदू संगठनों की महापंचायत में नूंह के नल्हार मंदिर से विहिप की यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया था. अनुमति नहीं दिये जाने के बारे में जब स्थानीय विहिप नेता देवेंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अनुमति न दिए जाने की जानकारी नहीं है.

हरियाणा के नूंह में प्रशासन ने 28 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

नूंह प्रशासन ने यात्रा के लिए दिये गये आवदेन को किया खारिज

नूंह जिला प्रशासन ने इस यात्रा के लिए आयोजकों द्वारा दिये गये अनुमति संबंधी आवेदन को मंगलवार शाम को खारिज कर दिया. जुलाई में नूंह में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी. नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने इस बात की पुष्टि की कि यात्रा निकालने की अनुमति संबंधी आवेदन खारिज कर दिया गया है.

13 अगस्त को महापंचायत में बना था यात्रा का प्लान

एक सप्ताह पहले ही 13 अगस्त को पलवल के पोंडरी गांव में हिंदू संगठनों की महापंचायत में नूंह के नल्हार मंदिर से विहिप की यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया था. अनुमति नहीं दिये जाने के बारे में जब स्थानीय विहिप नेता देवेंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अनुमति न दिए जाने की जानकारी नहीं है और कहा कि यात्रा के लिए ‘किसी अनुमति की जरूरत नहीं है.

Also Read: Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट का ब्रेक, तोड़फोड़ पर लगी रोक, कई एकड़ जमीन खाली

नूंह हिंसा का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में हुई साम्प्रदायिक हिंसा में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने जिले के तावडू इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान आमिर के रूप में की गई है, जो डिढारा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके सहयोगियों के तावडू के निकट अरावली पहाड़ियों में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया था. पुलिस ने बताया कि पहाड़ियों में छिपे सांप्रदायिक हिंसा के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. आमिर के पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं.

मुठभेड़ में आरोपी को पैर में लगी गोली

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. आरोपी को पकड़ने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

क्या है मामला

विश्व हिंदू परिषद की यात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर 31 जुलाई को नूंह में शुरू हुई झड़प गुरुग्राम तक फैल गई थी. इस हिंसा में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >