कोई भी यूं ही नहीं कॉकपिट में कर सकता एंट्री, ऐसे प्रवेश पर मिलती है कड़ी सजा, जानें क्या है नियम

Air India Flight: एयर इंडिया के विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. आमतौर पर विमान के कॉकपिट पर चालक दल के सदस्यों और क्रू मेंबर के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं होती. कॉकपिट का दरवाजा हमेशा एक पासकोड से लॉक होता है, और इसकी जानकारी सिर्फ क्रू मेंबर्स को ही होती है. अगर कोई अनावश्यक प्रवेश की कोशिश करता है तो उसे गंभीर कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है.

Air India Flight: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. कुछ देर के लिए पूरे फ्लाइट में हड़कंप मच गया. हालांकि बाद में पुलिस ने उस व्यक्ति के साथ उसे अन्य आठ साथियों को हिरासत में ले लिया. पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या कोई शख्स कॉकपिट में जा सकता है , या अगर कोई बिना इजाजत कॉकपिट में चला गया तो क्या होगा. बता दें, कॉकपिट प्लेन का वह सुरक्षित हिस्सा होता है जहां से पायलट विमान को संचालित करते हैं. विमान के सभी आवश्यक नियंत्रण, उपकरण और डिस्प्ले कॉकपिट में ही होते हैं. ऐसे में इसे विमान का अति संरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जहां जाने की इजाजत किसी आम शख्स को नहीं होती.

कॉकपिट में हर किसी की नहीं हो सकती एंट्री?

विमान के कॉकपिट में सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति होती है जो क्रू के मेंबर होते हैं. इनमें  पायलट, को-पायलट और कुछ क्रू मेंबर शामिल होते हैं. अगर विमान के सदस्यों में कोई ट्रेनी हो तो उसे कॉकपिट में जाने के लिए उड़ान से पहले ही डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन से लिखित अनुमति लेनी होगी. विमान के इस हिस्से को हमेशा बंद रखा जाता है. बाहर से इसे एक पासवर्ड के जरिए ही खोला जा सकता है. उसपर भी पायलट चाहे तो डोर लॉक कर सकता है.

बिना अनुमति घुसने पर हो सकती है सजा या जुर्माना

विमान के कॉकपिट में अगर कोई व्यक्ति बिना अनुमति के घुस जाता है तो उसे गंभीर कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. उसे जेल हो सकती है. आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है. कुछ परिस्थिति में जेल के साथ जुर्माना दोनों लगता है. अगर कॉकपिट में किसी तरह का अनावश्यक प्रवेश हो जाता है तो विमान के आगे की उड़ान रोक दी जाती है. इसके बाद जांच के बाद ही दोबारा विमान को उड़ाया जाता है. वहीं विमान के पायलट भी कॉकपिट के अंदर किसी अनावश्यक व्यक्ति को नहीं बुला सकते. अगर पायलट ऐसा करने है तो उन्हें भी डिसीप्लिनरी एक्शन से गुजरना होगा. उन्हें सजा मिल सकती है. उनका लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है. 

Also Read: Air India: एयर इंडिया के विमान में हड़कंप, यात्री ने की कॉकपिट में घुसने की कोशिश, हो रही मामले की जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >