न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 समिट के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया. TIME मैगजीन की सीईओ जेसिका सिब्ली के साथ ‘लीडरशिप लेंस’ बातचीत में उन्होंने कहा कि अब दुनिया में भारत की अहमियत तेजी से बढ़ रही है और भारत का समय आ गया है.
नीता अंबानी ने इस दौरान ‘सॉफ्ट पावर’ पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया को अब केवल ताकत (हार्ड पावर) की नहीं, बल्कि सॉफ्ट पावर की जरूरत है. भारत इस मामले में मजबूत स्थिति में है. उन्होंने भारत की संस्कृति, मूल्यों और वैश्विक प्रभाव को इसकी बड़ी ताकत बताया.
इस बातचीत के दौरान उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में भारत की भूमिका और भी अहम होने वाली है. वहीं, इस इंटरव्यू के और हिस्से जल्द सामने आने की बात भी कही गई है, जिससे भारत के ग्लोबल प्रभाव को लेकर और दृष्टिकोण सामने आएंगे.
नीता अंबानी ने कहा- भारत का समय आ गया है
न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 समिट के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने क्या कहा?

नीता अंबानी (Photo: PTI)