ISIS साजिश मामले में देशभर के 44 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, 13 गिरफ्तार

ISIS साजिश मामले में देशभर के 44 ठिकानों पर NIA की छापेमारी सुबह से जारी है. कर्नाटक, पुणे और ठाणे में यह कार्रवाई की जा रही है.

ISIS साजिश मामले में NIA की कार्रवाई जारी है. शनिवार सुबह से देशभर के 44 ठिकानों पर NIA की छापेमारी जारी है. एजेंसी के अधिकारियों ने कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 9 और भयंदर में 1 स्थान की तलाशी ली है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, तलाशी के बाद पुणे से ISIS आतंकी साजिश मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


Also Read: NIA Raid: गजवा-ए-हिंद आतंकी मॉड्यूल पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापेमारी

आईएसआईएस का फैल रहा है नेटवर्क

एनआईए ने छापेमारी के दौरान आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के साथ-साथ विदेशी-आधारित आईएसआईएस हैंडलर्स की भागीदारी का सच सामने लाया है. जांच एजेंसी ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने का काम किया है. एनआईए की जांच में भारत के अंदर आईएसआईएस की आतंकी विचारधारा का प्रचार करने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है जो बड़ा संकेत देता है.

Also Read: NIA Raid in UP: पीएफआई से जुड़े संगठनों के ठिकानों पर एनआईए की लखनऊ सहित कई जिलों में छापेमारी, पूछताछ जारी

बड़ी साजिश का खुलासा

एनआईए के सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, जांच एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और चल रहे मामले में आईएसआईएस की संलिप्तता के साथ एक बड़ी साजिश का खुलासा करने का काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >