दिल्ली में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का है इरादा तो पहले पढ़ लें खबर, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

New Year 2025 Celebration traffic advisory: दिल्ली में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले इस खबर को पढ़ लें. पुलिस ने नये साल के जश्न को लेकर एडवाइजरी जारी की है. नये साल में घर से निकलने से पहले आप इस जरूरी खबर को पढ़ लें.

New Year 2025 Celebration traffic advisory: दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जोरदार जश्न मनाया जाता है. बड़ी संख्या में लोग वहां जुटते हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एक अधिकारी ने बताया कि नये साल के जश्न को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी. मुख्य रूप से बाजारों, नजदीकी मॉल और कनॉट प्लेस तथा हौज खास पर सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है.

कनॉट प्लेस क्षेत्र में मंगलवार रात 8 बजे से रहेगी पाबंदी

दिल्ली पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसके अनुसार कनॉट प्लेस क्षेत्र में मंगलवार रात आठ बजे से नए साल के जश्न के खत्म होने तक पाबंदियां लागू रहेंगी. इस क्षेत्र में सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगा.

यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने वोटर लिस्ट में हेराफेरी का लगाया आरोप, कहा- बेईमानी से चुनाव जीतना चाहती है BJP

नये साल के जश्न में ये काम किया तो होगी बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की कड़ी नजर नये साल के जश्न पर होगी. नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, बाइक से स्टंट करने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, जिग-जैग और खतरनाक तरीके से गाड़ी चालाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रतिबंधित मार्ग

मंडी हाउस
बंगाली मार्केट
रणजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी छोर
मिंटो रोड – दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग
आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग
गोल मार्केट
जीपीओ
कस्तूरबा गांधी रोड

यहां कर सकते हैं कि गाड़ी पार्क

गोल डाक खाना
आकाशवाणी के पीछे रकाब गंज रोड पर पटेल चौक
कॉपरनिकस मार्ग पर बड़ौदा हाउस से मंडी हाउस तक
डीडी उपाध्याय मार्ग पर मिंटो रोड और प्रेस रोड क्षेत्र
आरके आश्रम मार्ग पर पंचकुइयां रोड
कॉपरनिकस लेन पर केजी मार्ग-फिरोजशाह क्रॉसिंग और विंडसर प्लेस
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कनॉट प्लेस के पास सीमित पार्किंग स्थान उपलब्ध होगा.
गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को उठाकर ले जाया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा.

इंडिया गेट और उसके आसपास भीड़ बढ़ने पर ये व्यवस्था लागू

पैदल यात्रियों, वाहन चालकों के लिए इंडिया गेट पर और उसके आसपास यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई है. पैदल यात्री की बड़ी संख्या में आवाजाही के मामले में वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. पैदल यात्रियों की अधिक भीड़ होने पर वाहनों को क्यू-प्वाइंट, सुनहरी मस्जिद, राजपथ रफी मार्ग, विंडसर प्लेस, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस और राजिंदर प्रसाद रोड-जनपथ के आसपास और मथुरा रोड-पुराना किला रोड आदि से से मोड़ा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >