Delhi: कंझावला मौत मामले में नया मोड़, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मृतक महिला का पोस्टमार्टम किया गया. रिपोर्ट में महिला की मौत का अस्थाई कारण चोट बताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने घटना को लेकर एक होटल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, जिसमें युवती एक महिला के साथ झगड़ी कर रही है.

दिल्ली के कंझावला मौत मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नये-नये तथ्य सामने आते जा रहे हैं. इस बीच मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी है. बता दें, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मृतक महिला का पोस्टमार्टम किया गया. रिपोर्ट में महिला की मौत का अस्थाई कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में गहरी चोट को बताया जा रहा है. रिपोर्ट में मौत का कारण चोट, सदमा और अत्यधिक खून का बहना बताया जा रहा है. वहीं अभी तक जो रिपोर्ट आयी है उसके मुताबिक यौन उत्पीड़न के कोई निशान नहीं मिले हैं.

खंगाला गया सीसीटीवी फुटेज: इधर दिल्ली पुलिस ने घटना को लेकर एक होटल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है. दरअसल, 31 दिसंबर की रात जब युवती के साथ घटना घटी उससे कुछ समय पहले वो एक होटल में थी. होटल के बाहर वो किसी और महिला के साथ कोई बात को लेकर झगड़ा कर रही थी. पुलिस ने जो सीसीटीवी फुटेज हासिल किया है, उसमें साफ नजर आ रहा है कि नये साल के मौके पर होटल के बाहर एक लड़की किसी महिला के साथ झगड़ रही है.

घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन: गौरतलब है कि नये साल के मौके पर स्कूटी सवार एक युवती को कार से टक्कर मारने और फिर उसके शव को कार से कई किलोमीटर तक घसीटा गया. घटना में युवती की मौत हो गयी. वहीं, घटना के बाद सुल्तानपुरी में उग्र लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस दुष्कर्म के मामले को दुर्घटना मानकर इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी घटना को लेकर दिल्ली के एलजी के आवास के बाहर भी जमकर बवाल काटा था.

गृह मंत्रालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट: वहीं, इस मामले को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भी दिल्ली पुलिस से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है. इधर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने अपने किसी दोस्त से कार उधार ली थी.

Also Read: Fact Check: ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट बीए.5 दिमाग के लिए है खतरनाक, जानें क्या है इस वायरल मैसेज का सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >