Online Gaming Bill: एक अक्टूबर से लागू होंगे ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Online Gaming Bill: एक अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग पर नए नियम लागू हो जाएंगे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.  ऑनलाइन गेमिंग बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 अगस्त 2025 को अपनी मंजूरी दे दी थी. इस कानून को लाने का सरकार का मकसद  सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने और ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों और अन्य चीजों पर लगाम लगाना है.

Online Gaming Bill: एक अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग पर नए नियम लागू होंगे. केंद्र सरकार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है. ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 को लोकसभा में केंद्र ने पारित किया था. इसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है. वैष्णव ने कहा “हमने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों और हितधारकों के साथ कई बार चर्चा की है. कानून पारित होने के बाद एक बार फिर हम उनके साथ जुड़े हैं.” उन्होंने कहा कि सरकार ने बैंकों और अन्य हितधारकों से भी परामर्श किया है. वैष्णव ने कहा कि सरकार इस पर आगे भी परामर्श रखेगी.

उद्योग  जगत के साथ फिर होगी चर्चा- वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के पूर्व-कार्यक्रम समारोह में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा नियम लागू करने से पहले उद्योग जगत के साफ एक बार फिर चर्चा की जाएगी. वैष्णव ने कहा “हमने इसमें व्यावहारिक रूप से हर संभव हितधारक के साथ बातचीत की है और हमने नियमों को अंतिम रूप दे दिया है.  ये नियम पहली अक्टूबर से लागू होंगे और उससे पहले हम उद्योग के साथ एक और दौर की चर्चा करेंगे.”

क्यों जरूरी है ऑनलाइन गेमिंग बिल

ऑनलाइन गेमिंग बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 अगस्त 2025 को अपनी मंजूरी दे दी थी. इस कानून को लाने का सरकार का मकसद  सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने और ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले मशहूर हस्तियों पर निगरानी को सख्त करने का है. सरकार का तर्क है कि युवाओं को ऐसे जोखिम भरे गेमिंग एप्स से बचाना बेहद जरूरी है, जो उन्हें आर्थिक संकट में धकेल देते हैं. केंद्र सरकार का यह भी तर्क है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी पर अंकुश लगाकर पैसों की धोखाधड़ी और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने जैसी गतिविधियों को भी रोका जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >