NEET-UG 2024: दिल्ली हाई कोर्ट NTA को जारी किया नोटिस, काउंसलिंग पर रोक से इनकार, अगली सुनवाई 5 जुलाई को

NEET-UG 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है. साथ ही कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक से इनकार कर दिया है.

NEET-UG 2024: दिल्ली हाई कोर्ट में एनईईटी को लेकर सुनवाई हुई. एनटीए के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने परीक्षा एजेंसी को नोटिस जारी किया. याचिका में पेपर लीक होने, प्रश्न में विसंगति और एनईईटी परीक्षा 2024 में प्रतिपूरक अंक देने का आरोप लगाया गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को सूचीबद्ध की गई है. कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक से इनकार कर दिया है.

NEET-UG 2024 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर

NEET-UG 2024 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है. उम्मीदवारों द्वारा दायर नई याचिका में NEET UG परीक्षा में 1500 से अधिक छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जाने की समीक्षा के लिए NTA द्वारा गठित पैनल के स्थान पर सुप्रीम कोर्ट या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक समिति गठित करने की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी 2022 के खिलाफ याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें चिकित्सा विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2022 में आयोजित नीट-पीजी परीक्षा में विसंगतियों का आरोप लगाया गया था और answer key तथा उत्तर पुस्तिकाओं को सार्वजनिक किए जाने का अनुरोध किया गया था. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अवकाशकालीन पीठ ने 2022 में प्रीतिश कुमार नामक एक अभ्यर्थी और अन्य द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया. पीठ ने कहा, समय बीत जाने के कारण ये याचिकाएं निरर्थक हो गई हैं.

Also Read: NEET-UG 2024 : SC ने कहा -परीक्षा की पवित्रता से समझौता हुआ, फिजिक्स वाला की याचिका पर 12 जून को होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >