तुर्की में NDRF की टीम ने 6 साल की बच्ची को मलबे से जिंदा निकाला, गृह मंत्री शाह बोले- आप पर गर्व है, VIDEO

गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ टीम का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, हमें अपने एनडीआरएफ पर गर्व है. वीडियो में NDRF जवान बच्ची को मलबे से बाहर निकालते दिख रहे हैं. गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, तुर्की में बचाव अभियान में टीम आईएनडी-11 ने गंजियातेप शहर में छह साल की लड़की बेरेन की जान बचायी.

भूकंप प्रभावित तुर्की में राहत एवं बचाव अभियान में शामिल भारत के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक दल ने गंजियातेप में मलबे से छह साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला. गृह मंत्री अमित शाह ने इस काम के लिए NDRF टीम की जमकर प्रशांसा की है.

हमें अपने एनडीआरएफ पर गर्व: शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ टीम का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, हमें अपने एनडीआरएफ पर गर्व है. वीडियो में NDRF जवान बच्ची को मलबे से बाहर निकालते दिख रहे हैं. गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, तुर्की में बचाव अभियान में टीम आईएनडी-11 ने गंजियातेप शहर में छह साल की लड़की बेरेन की जान बचायी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एनडीआरएफ को दुनिया का अग्रणी आपदा मोचन बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

तुर्की में बचाव कार्य के लिए भारत सरकार ने भेजी एनडीआरएफ की तीन टीम

एनडीआरएफ ने बचाव अभियानों के लिए तुर्की में तीन दल भेजे हैं. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बच्ची को सुरक्षित निकाले जाने का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है, इस प्राकृतिक आपदा में तुर्की के साथ हैं. भारत का एनडीआरएफ जमीनी स्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चला रहा है. भारतीय दल ने आज गंजियातेप के नूरादागी से छह साल की बच्ची को सफलतापूर्वक मलबे से बाहर निकाला.

Also Read: Operation Dost: भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया की मदद से लिए आगे आया भारत, 6 टन से अधिक राहत सामग्री सौंपी

तुर्की और सीरिया में भूकंप से अबतक 19 हजार से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

भारत ने तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद दोनों देशों की मदद के लिए ऑपरेशन दोस्त शुरू किया है. दोनों देशों में इस भूकंप से 19,300 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ कंक्रीट के मलबे तथा अन्य ढांचे को तोड़ने के लिए चिप और मशीनों का इस्तेमाल कर रहा है तथा उसके पास गहरायी तक जाने वाले रडार हैं जो किसी व्यक्ति की दिल की धड़कन जैसी मंद आवाज को भी पकड़ लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >