Presidential Election 2022: सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग,NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे. मुर्मू के साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे. भाजपा नेताओं के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी, ओड़िशा की बीजू जनता दल सरकार के दो मंत्री और उसके नेता सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और थम्बी दुरई तथा जनता दल (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे.
राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच से 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होने चाहिए. चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी.
Also Read: राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी Droupadi Murmu ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी के साथ ये रहे मौजूद यहां समझें पूरा गणित5,26,420 राजग के कुल मत
5,39,420 जीत के लिए जरूरी
-बीजद के पास हैं 31,000 मत राजग के साथ आने पर कुल मत होंगे 5,57,420 (यानी बहुमत से 18,000 ज्यादा मत हो जायेंगे)
-अगर वाइएसआर कांग्रेस साथ आती है, तो उसके भी 43000 मत होंगे उनके साथ
-मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन करेगा मुर्मू का समर्थन, 46 विधायक हैं एमडीए में
-जदयू के सात और रालोजपा के चार सांसद बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
