Video : एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी को पहनाई गई माला, भारत-यूएस ट्रेड डील से सांसद खुश

Video : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-यूएस व्यापार समझौते की घोषणा की. भारतीय वस्तुओं का टैरिफ 25% से 18% हो गया है. इसके बाद सांसदों ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया. देखें वीडियो.

Video : मंगलवार को संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे. बैठक का वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनका अभिनंदन किया. पीएम को माला पहनाया गया. देखें वीडियो.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया है. इसके तहत अमेरिका अब भारतीय उत्पादों पर जो 25% शुल्क लगाता था, उसे घटाकर 18% कर देगा. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जानकर खुशी जताई और कहा कि यह ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के लिए अच्छी खबर है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके अच्छा लगा और इस शानदार फैसले के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से उनका धन्यवाद करते हैं. यह कदम भारत- अमेरिका व्यापार को बढ़ावा देगा.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी टैरिफ 50% से घटकर 18%, मोदी-ट्रंप फोन कॉल के बाद डील फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >