Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर जारी, सियासी सरगर्मी तेज

कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म है. जिसमें दावे किये जा रहे हैं कि अजित पवार बीजेपी के साथ हाथ मिलाने वाले हैं. हालांकि अजीत पवार ने कुछ दिनों पहले साफ कर दिया था वह अपनी आखिरी सांस तक एनसीपी नहीं छोड़ेंगे.

महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है. एनसीपी में फूट की खबर के बीच राज्य में अजित पवार को लेकर पोस्टर लगाये गये हैं. जिसमें उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है. पोस्टर धाराशिव में लगाये गये हैं.

अजित पवार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की अटकलें तेज

कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म है. जिसमें दावे किये जा रहे हैं कि अजित पवार बीजेपी के साथ हाथ मिलाने वाले हैं. ऐसी खबर है कि 30 से 40 एनसीपी विधायकों के साथ वह अपनी पार्टी से बगावत कर सकते हैं. हालांकि अजीत पवार ने कुछ दिनों पहले साफ कर दिया था वह अपनी आखिरी सांस तक एनसीपी नहीं छोड़ेंगे.

अजित पवार में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है : राउत

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है क्योंकि उनके पास काफी प्रशासनिक अनुभव है. राउत ने एकनाथ शिंदे का उदाहरण देते हुए कहा कि विभाजन करके कुछ अयोग्य लोग मुख्यमंत्री बन गए. गौरतलब है कि शिंदे ने पिछले साल जून में 40 विधायकों के साथ बगावत की थी जिसके कारण राज्य में महा विकास आघाडी सरकार गिर गयी थी.

Also Read: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी का क्या होगा भविष्य? शरद पवार के बयान पर बोले शिंदे- टिप्पणी महत्वपूर्ण

अजित पवार ने कहा था, हां मैं 100 फीसदी मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं

राउत ने पत्रकारों से कहा, कौन मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्षम हैं. वह कई वर्षों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रहे हैं। उनके पास सबसे ज्यादा बार उपमुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड है. हर कोई सोचता है कि उसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए. राउत का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले पवार ने पुणे में एक मीडिया घराने को दिए साक्षात्कार में अपने मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के बारे में पूछे जाने पर कहा था, हां, मैं 100 फीसदी मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >