नवरात्र स्पेशल : व्रत में रखें सेहत का ख्याल

परिवार की सुख-सम‍ृद्धि के लिए कई महिलाओं ने आज से नवरात्र व्रत की शुरुआत की होगी. नौ दिनों के इस व्रत के दौरान सेहत को अनदेखा करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में कुछ सावधानियों के साथ आप इस त्योहार का पूरा आनंद ले सकती हैं.

नवरात्र व्रत में बिल्कुल न खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आप थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ खाती रहें. ऐसा करने से आपके शरीर का ग्लूकोज लेवल स्थिर रहेगा.

शरीर में पानी की कमी न होने दें. आप नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ या ग्रीन टी पी सकती हैं.

व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा के स्तर पर भी ध्यान दें. इसके लिए फलाहारी आहार लें.

व्रत में हल्की-फुल्की चीज ही खाएं, जो जल्दी डाइजेस्ट हो जाएं. अधिक तले भोजन से परहेज करें.

बाजार के फलाहारी स्नैक्स खाने की बजाय घर पर ही स्नैक्स तैयार करें.

यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है, तो व्रत करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >